{"_id":"622ce68329e9984e065d1c83","slug":"constable-commits-suicide-in-domestic-dispute-saharanpur-news-mrt5802594188","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू विवाद में सिपाही ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू विवाद में सिपाही ने की आत्महत्या
विज्ञापन
खलासी लाइन के नेहरू नगर में पुलिस कर्मी के आत्मा हत्या के घर पर जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। शहर के मोहल्ला खलासी लाइन में एक सिपाही ने शनिवार की देर रात सवा नौ बजे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सिपाही डायल 112 पर तैनात था और उसकी पत्नी भी कांस्टेबल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाली सदर क्षेत्र के इलाके खलासी लाइन के मोहल्ला रामपुरी कॉलोनी में किरणपाल (38) किराए के मकान में रहते थे। वह डायल 112 पर तैनात थे। उनकी पत्नी अनीता कोतवाली मंडी में कांस्टेबल है। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि शनिवार की रात करीब सवा नौ बजे किरण पाल ने अपने घर पर चादर का फंदा बनाकर पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान उनकी पत्नी भी घर में ही थी, लेकिन जब पति को फांसी लटका देखा तो पत्नी ने उन्हें नीचे उतारने की कोशिश की। तभी, मकान मालिक के परिवार के सदस्यों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने जाकर देखा तो किरणपाल फंदे पर लटके हुए थे और उन्हें फंदे से उतारा गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसी बीच पता लगने पर कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह व एसपी सिटी राजेश कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पता लगने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
पति पर शक करती थी पत्नी
एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि किरणपाल की पत्नी अनीता किसी बात को लेकर पति पर शक करती थी। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद रहता था। शनिवार की देर रात सिपाही किरणपाल जब घर लौटा तो पत्नी से विवाद हुआ और उसके बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
मूलरूप से मुजफ्फरनगर के डूंगरपुर का रहने वाला था सिपाही
किरणपाल मूलरूप से जनपद मुजफ्फरनगर के थाना फुगाना के गांव डूूंगरपुर का रहने वाला था। वह 2011 बैच का सिपाही थे। किरणपाल भी और उनकी पत्नी अनीता डायल 112 पर तैनात थे।
दो बच्चे हैं
सिपाही किरणपाल के दो बच्चे हैं। इनमें एक बेटा और एक पुत्री है। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचना दी गई तो उनमें कोहराम मच गया। देर रात परिजन भी सहारनपुर पहुंच गए। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खलासी लाइन के नेहरू नगर में पुलिस कर्मी के आत्मा हत्या के घर पर जांच करने पहुंची पुलिस- फोटो : SAHARANPUR