{"_id":"56f054074f1c1b1f1cf14d30","slug":"consolidation-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकबंदी के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकबंदी के विरोध में प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 22 Mar 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में चकबंदी के खिलाफ प्रर्दशन करते किसान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकबंदी के विरोध में गांव नसरुल्लागढ़ अहतमाल के किसानों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों पर भूमाफियाओं के साथ मिले होने तथा चकबंदी के लिए किसानों से जबरन हस्ताक्षर और अंगूठे लगवाने का आरोप लगाया। न्याय नहीं मिलने की स्थिति में आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
भीम सिंह, संदीप कुमार, शमशेर सिंह, प्रदीप कुमार और शेर सिंह आदि ने बताया कि धारा 4 (2) क का गजट में प्रकाशन हुआ था। इसे रोके जाने के लिए गांव में 1996 में लंबित चकबंदी प्रक्रिया में प्रस्तावित चकों पर कब्जा नहीं मिलने के कारण पीड़ित किसानों द्वारा शासन और प्रशासन तथा चकबंदी आयुक्त को पत्र लिखा गया था।
पत्रों का अवलोकन करने के लिए चकबंदी विभाग के अधिकारी गांव पहुंचे थे, जिन्होंने संबंधित प्रार्थना पत्र पर रिपोर्ट भेजने के लिए गांव के दबंग किसानों से सांठगांठ कर ली। जो किसान चकबंदी नहीं कराना चाहते हैं उनसे जबरन हस्ताक्षर और अंगूठे लगवाए जा रहे हैं। इसकी शिकायत एसडीएम से की गई थी।
विज्ञापन
इसके अलावा चकबंदी आयुक्त को पत्र लिखकर चकबंदी अधिकारी और चकबंदी लेखपाल के स्थानांतरण की मांग की गई थी, मगर अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है, जिससे किसानों में नाराजगी है।
उन्होंने एडीएम-ई ओपी वर्मा को ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई। प्रदर्शनकारियों में मान सिंह, ऋषिपाल, सरजीत, ललित कुमार, शिव कुमार, धारा सिंह, सुखबीर, अब्बास, जयपाल सिंह, दलेल, इंद्रजीत आदि थे।