फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Consignment of medicine came for the treatment of corona

कोरोना के इलाज को आई दवा की खेप

Wed, 12 Jan 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Consignment of medicine came for the treatment of corona
कोविड़ कीट - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही शासन ने दवाओं की खेप भेजी है। तीसरी लहर से निपटने को लेकर जनपद में कोविड किट की यह तीसरी खेप आई है। इस बार 47 हजार 700 किट आई हैं। जिनका वितरण भी ब्लॉक स्तर पर शुरू कर दिया है। ब्लॉकों से यह दवा ग्राम स्तर पर बनी निगरानी समितियों को जाएंगी। वे जरूरतमंदों को दवा उपलब्ध कराएंगी।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए दवा की पहली खेप जून 2021 में आई थी। इसमें कोरोना के बाल मरीजों के लिए 23 हजार 850 किट भेजी गई थीं। ये दवा चार अलग-अलग आयु वर्ग के हिसाब से अलग-अलग आई थीं। दवा की यह किट ब्लॉक स्तर पर भेजी गई थीं, जहां से इनका वितरण निगरानी समितियों को किया गया था। इसके बाद कोरोना के मरीजों के लिए नवंबर 2021 में 19 हजार 80 किट आई थीं। यह किट जनपद में ग्राम स्तर पर बनी सभी 954 निगरानी समितियों को 20-20 किट के हिसाब से भेजी गई थीं। अब शासन ने 47 हजार 700 कोविड किट और भेजी हैं। जिनका वितरण शुरू कर दिया है। बुधवार तक चार ब्लॉकों में दवा भेजी जा चुकी हैं। ब्लॉक स्तर से इन दवा को ग्राम स्तर पर बनी निगरानी समितियों को भेजा जाएगा। इस बार प्रत्येक समिति को 50-50 किट दी जा रही हैं। जनपद में कुल 954 निगरानी समिति हैं।
विज्ञापन

पैरासिटामोल की कमी
कोविड टीकाकरण अभियान जारी है। टीका लगाने के बाद पैरासिटामोल की दो गोलियां दी जाती हैं। वर्तमान में किसी मरीज को एक गोली दी जा रही है तो किसी को एक भी नहीं। वार्ड 49 के पार्षद प्रतिनिधि सईद सिद्दीकी ने बताया कि उनके वार्ड में टीके लगाए जा रहे हैं। कई लोगों को पैरासिटामोल की गोली नहीं दी गई हैं। ऐसे में लोग टीका लगवाने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
कोविड मरीजों के लिए दवा आई हैं। वर्तमान में जनपद में मरीजों के लिए पर्याप्त दवा उपलब्ध हैं। निगरानी समितियों के माध्यम से दवा मरीजों तक भेजी जा रही हैं। इसके अतिरिक्त टीकाकरण टीमों को भी पर्याप्त मात्रा में पैरासिटामोल दी जा रही हैं।-डॉ. संजीव मांगलिक, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed