फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Connect all sections with the 'Har Ghar Tricolor' campaign: CDO

सभी वर्गों को हर घर तिरंगा अभियान से जोडें: सीडीओ

Thu, 16 Jun 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Connect all sections with the 'Har Ghar Tricolor' campaign: CDO
सहारनपुर। मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश के हर नागरिक के भीतर राष्ट्रीय भावना की लहर पैदा करने का अभियान है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों को इस अभियान से जोड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि 11 से 17 अगस्त तक संचालित होने वाले इस अभियान की सफलता के लिए जनपद में छह लाख राष्ट्रीय ध्वज तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि 11 से 17 अगस्त तक हर घर में झंडारोहण किया जाएगा। इसमें सिंगल यूज प्लास्टिक की बजाए कपडे़ से बने झंडे होंगे। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए तीन समितियों का गठन किया गया है। इनमें ध्वज निर्माण सामग्री व्यवस्था समिति, ध्वज वितरण समिति और प्रचार-प्रसार समिति शामिल हैं। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम पंचायत, वार्ड, नगर पंचायत, नगर निगम स्तर पर प्रचार प्रसार हेतु जागरुकता गोष्ठी कराई जाएगी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक यातायात प्रेमचंद, अपर नगर आयुक्त राजेश यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक रविदत्त, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी, जिला युवा कल्याण अधिकारी मयंक कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीनू सिंह, उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा शिवराज सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed