{"_id":"600324908ebc3e309710818c","slug":"congressmen-protest-against-the-electricity-department-saharanpur-news-mrt5208651111","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने बिजली विभाग के खिलाफ दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने बिजली विभाग के खिलाफ दिया धरना
विज्ञापन

चिलकाना। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पैठ बाजार में बिजली विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
शनिवार को सुल्तानपुर में दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेता संजय वालिया के नेतृत्व में पैठ बाजार में पहुंचे और प्रदर्शन किया। इस अवसर पर संजय वालिया ने कहा कि आज विद्युत विभाग के कर्मचारी पूरी तरह से लूटखसोट में लगे हैं। मीटर की चेकिंग करने के नाम पर उत्पीड़न करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि विद्युत विभाग के कर्मचारियों का रवैया नहीं बदला तो आंदोलन किया जाएगा। धरने पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष शाने हैदर, शाहनवाज अंसारी, प्रधान इरफान, तारीफ हुसैन, जरीफ अहमद, सलीम, रईस, खतीब, दानिश, इशरत जहां आदि मौजूद रहे।