फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Congressman house arrested, accused of Hitlerism

Saharanpur News: कांग्रेसी हाउस अरेस्ट, लगाया हिटलरशाही का आरोप

Fri, 19 Dec 2025 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 19 Dec 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Congressman house arrested, accused of Hitlerism
सहारनपुर। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन से पहले ही पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा और महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने इसे भाजपा सरकार की हिटलरशाही करार दिया। कहा कि भाजपा देश में लोकतंत्र को समाप्त कर रही है।
विज्ञापन


अशोक सैनी के नेतृत्व में कई पदाधिकारी पहरे से बचकर भाजपा कार्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन और नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष संदीप राणा ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर भाजपा ने ईडी और सीबीआई के साथ मिलकर झूठे मुकदमे दर्ज करने की साजिश रची है। इसे न्यायालय ने विफल कर दिया है। भाजपा देश की जनता का ध्यान वास्तविक मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने दोहराया कि कांग्रेस देश के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के प्रति संकल्पित है और हर संघर्ष के लिए तैयार है। लोकतंत्र में हिटलरशाही के लिए कोई स्थान नहीं होता और पार्टी इसके विरुद्ध जन आंदोलन छेड़ेगी। जनहित के रास्ते से भटकी भाजपा को सबक सिखाएंगे। इस मौके पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मेहरबान आलम, एआईसीसी सदस्य चौधरी मुजफ्फर, चंद्रजीत सिंह निक्कू, वरुण शर्मा, गौरव वर्मा, प्रवीण चौधरी को प्रदर्शन करने से रोका। इस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, अरविंद पालिवाल, सतपाल बर्मन, इमरान कुरैशी, भपेंद्र सिंह, हरिओम मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed