फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Congress workers will go on hunger strike if the roads are not good

सड़कें ठीक न हुई तो कांग्रेसी करेंगे भूख हड़ताल

Sat, 11 Sep 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Congress workers will go on hunger strike if the roads are not good
निगम में हंगामा कर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौपते कांग्रेसी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुराने शहर के कई वार्डों में टूटी सड़क ठीक कराए जाने की मांग नगरायुक्त से की। दो सप्ताह में समस्या का समाधान न होने पर भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी। शुक्रवार को महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर निगम पहुंचकर नगरायुक्त को ज्ञापन सौंपा और लोगों की समस्याओं को लेकर नारेबाजी की। वरुण शर्मा ने कहा कि नगर निगम के वार्ड 56, 22, 36, के मोहल्लों सहित कलसिया रोड की सड़क कई जगहों पर क्षतिग्रस्त है। गड्ढों की वजह से नागरिक परेशान हैं और थोड़ी सी बारिश में पानी भरने के साथ कीचड़ फैल रहा है। इस कारण वाहन फिसलने से लोग चोटिल हो रहे हैं। इसी तरह खाताखेड़ी वुडन सिटी इलाके की सड़क भी खस्ताहाल हो चुकी है। नगर निगम लकड़ी कारोबारियों से टैक्स वसूला रहा है, लेकिन कोई सुविधाएं नहीं दे रहा। उन्होंने कहा कि दो सप्ताह में समस्याओं का समाधान न हुआ तो कांग्रेस कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इस दौरान राजीव गांधी पंचायती राज विभाग संगठन के जिलाध्यक्ष संजय वालिया, उपाध्यक्ष इकराम खान, गुलशेर अल्वी, महफूज, इस्तखार, अखलाक, रियाजुल, मोहम्मद कासिफ, इकरान मुखिया, सचिन वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed