फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Congress workers uproar, 403 arrested

कांग्रेसियों का हंगामा, 403 ने दी गिरफ्तारी

Wed, 06 Oct 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Congress workers uproar, 403 arrested
लखीमपुर खीरी की घटना के बाद सहारनपुर रेलवे स्टेशन परिसर में ग्रिफ्तारी देते कांग्रेसी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। लखीमपुर खीरी प्रकरण और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान रेलवे स्टेशन परिसर में भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद 403 कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी देकर विरोध जताया।
विज्ञापन

बुधवार को जुलूस निकालने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता अलग-अलग इलाकों से रेलवे स्टेशन के निकट एकत्र हुए। यहां से कार्यकर्ता कलक्ट्रेट के लिए चले तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसको लेकर पुलिस के साथ जमकर नोकझोंक हुई। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकारों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। पुलिस 403 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले आई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने कहा कि भाजपा सरकारें जनता और विपक्ष की आवाज दबाकर लोकतंत्र की हत्या कर रहीं हैं। इसके विरोध में कांग्रेस लंबे संघर्ष के लिए मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कांग्रेस कार्यकर्ता न डरेंगे, न झुकेंगे और जनहित में संघर्ष करते हुए लोकतंत्र की रक्षा करेंगे। एआईसीसी जावेद साबरी, प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी व प्रदेश प्रवक्ता शशी वालिया ने कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना भाजपा सरकार की विफलता और दमनकारी सोच का परिणाम है। महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा व जिला उपाध्यक्ष चंद्रजीत सिंह निक्कू ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का मन बना चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विजय शर्मा, उमा भूषण, अशोक सैनी, संजय वालिया, गणेश दत्त शर्मा, मनीष त्यागी, मनीष अरोड़ा, अरुण चौधरी, नितिन शर्मा, राकेश मोगा, अब्दुल कादिर, वीरसैन उपाध्याय, पवन कुमार, सतीश शर्मा, इसरार मलिक, सचिन वर्मा, गुलफाम मलिक, रेहान अहमद, बलराम सिंह, सतपाल बर्मन, विपिन राणा, शिव कुमार राणा, चेतन लाल, सूर्यकांत कौशिक, नसीम खान आदि मौजूद रहे।

पहले ही अलर्ट हो गई थी पुलिस
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आंदोलन की जानकारी पुलिस प्रशासन को पहले ही लग गई थी। इसी कारण उच्चाधिकारियों ने पुलिस को पहले ही सतर्क कर दिया। रात में कांग्रेस के कई नेताओं के घर पर पुलिस तैनात कर दी गई थी तो, बुधवार सुबह ही कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शशि वालिया जब गांधी कालोनी स्थित घर से निकले तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इनके साथ प्रधान संजय वालिया सहित कई अन्य को भी गिरफ्तार किया गया।

लखीमपुर खीरी की घटना के बाद सहारनपुर रेलवे स्टेशन परिसर में ग्रिफ्तारी देते कांग्रेसी

लखीमपुर खीरी की घटना के बाद सहारनपुर रेलवे स्टेशन परिसर में ग्रिफ्तारी देते कांग्रेसी- फोटो : SAHARANPUR

लखीमपुर खीरी की घटना के बाद सहारनपुर रेलवे स्टेशन परिसर में ग्रिफ्तारी देते कांग्रेसी

लखीमपुर खीरी की घटना के बाद सहारनपुर रेलवे स्टेशन परिसर में ग्रिफ्तारी देते कांग्रेसी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed