{"_id":"615359958ebc3e058c2ef0aa","slug":"congress-workers-demonstrated-in-the-collectorate-saharanpur-news-mrt558326593","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
विज्ञापन
डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते कांग्रेसी
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकारों पर दमनकारी नीतियां अपनाने का आरोप लगाकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इसके साथ ही राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव डॉ संजीव शर्मा, विधायक नरेश सैनी, जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा ने कहा कि 25 सितंबर को जनपद प्रतापगढ़ के सांगीपुर में आयोजित गरीब कल्याण मेले में कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी व विधायक आराधना मिश्रा शामिल हुई, इसके पश्चात प्रदेश की भाजपा सरकार ने उनके विरुद्ध झूठे मामले दर्ज करवाए। भाजपा सरकार दमनकारी नीतियां अपना रही है। जनता का ध्यान वास्तविक मुद्दों से भटकाया जा रहा है। प्रदेश प्रवक्ता शशी वालिया व शा़यान मसूद ने कांग्रेस नेताओं पर किए गए मुकदमों को वापस लेने की मांग करते हुए इसे प्रदेश सरकार का घमंड और अहंकार बताया।
एआईसीसी सदस्य जावेद साबरी व मनीष अरोड़ा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली है। कांग्रेस गलत नीतियों का विरोध जारी रखेगी। इस दौरान गणेश दत्त शर्मा, मनीष त्यागी, आरिफ खान, अशोक सैनी, पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू, हरिओम मिश्रा, संजय वालिया, अरविंद, जाबिर, शादाब अंसारी आदि मौजूद रहे।