फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Congress will hold pledge conference in all assembly constituencies

कांग्रेस सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रतिज्ञा सम्मेलन करेगी

Sat, 25 Dec 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Congress will hold pledge conference in all assembly constituencies
सहारनपुर। कांग्रेस के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के तैयारियों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने जनपद की सभी सात विधानसभाओं के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं, जो अपने-अपने प्रभार क्षेत्रों में चुनावों के दौरान चुनाव संचालन में संगठन के साथ सहयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि 26 से 31 दिसंबर और 12 से 20 जनवरी तक जनपद के समस्त विधानसभा क्षेत्रों में प्रतिज्ञा सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी व नेता शामिल होंगे। कहा कि कांग्रेस संगठन पूरी तरह से आगामी चुनाव के लिए तैयार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। बैठक में महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, नकुड़ विधानसभा प्रभारी लाभ सिंह, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed