फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Congress leader Imran Masood said what is need for invitation to visit Ram temple

UP: इमरान मसूद बोले- राम मंदिर जाने को निमंत्रण की क्या जरूरत? कार्यक्रम को लेकर भाजपा कर रही राजनीति

Tue, 09 Jan 2024 06:36 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 09 Jan 2024 06:36 PM IST
सार

Saharanpur News : कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने कहा कि राम मंदिर जाने के लिए निमंत्रण की क्या जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर राजनीति कर रही है।

विज्ञापन
Congress leader Imran Masood said what is need for invitation to visit Ram temple
कार्यकर्ताओं के साथ इमरान मसूद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक इमरान मसूद ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम को लेकर भाजपा राजनीति कर रही है। मंदिर जाने के लिए निमंत्रण की क्या जरूरत है। कोई भी व्यक्ति मंदिर जा सकता है। कांग्रेस 14 जनवरी से न्याय यात्रा की शुरुआत करेगी।

विज्ञापन


गुरुद्वारा रोड स्थित कार्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने कहा कि एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार, महिलाओं के साथ होने वाले अपराध में उत्तर प्रदेश नंबर एक पर हैं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वाराणसी में छात्रा की तीन लड़कों ने हथियारों के बल पर अश्लील वीडियो बनाई और दुष्कर्म किया। प्रदेश सरकार इस घटना को छिपाने में लगी रही। प्रधानमंत्री के लोकसभा क्षेत्र में हुई यह घटना देश को शर्मसार करने वाली है।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा था कि इस मामले में भाजपा के लोगों का हाथ है। सरकार ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए उन्हें मध्य प्रदेश के चुनाव प्रचार में भेज दिया। 14 जनवरी को राहुल गांधी मणिपुर से न्याय यात्रा की शुरुआत करेंगे। इसी दिन जिले में पांच किलोमीटर तक न्याय यात्रा निकाली जाएगी।

विज्ञापन

उन्होंने विनोद उपाध्याय की मुठभेड़ के दौरान मौत के मामले पर सवाल उठाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा, पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, चंद्रजीत सिंह निक्कू मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर के लिए त्याग का अभिप्राय बन गए चंपत राय, कहे जाते हैं रामलला के पटवारी

पूर्व विधायक ने दिया विवादित बयान
पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल ने कहा कि प्रधानमंत्री सिर्फ झूठ बोलने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम सबके हैं। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाने के लिए किसी निमंत्रण की जरूरत नहीं है। उन्होंने अयोध्या में एकत्र होने वाले भाजपा नेताओं पर विवादित बयान दिया, जो सोशल मीडिया पर पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: UP: पांच लाख का इनामी बद्दो सोशल मीडिया पर सक्रिय, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर पूर्व डीजीपी पर साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed