फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Congress fielded Sukhwinder Kaur in Shahar seat

शहर सीट पर कांग्रेस ने सुखविंदर कौर को मैदान में उतारा

Fri, 21 Jan 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Congress fielded Sukhwinder Kaur in Shahar seat
सहारनपुर। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की, जिसमें सहारनपुर शहर से पूर्व सभासद सुखविंदर कौर को चुनावी मैदान में उतारा गया है। सुखविंदर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष व पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू की पत्नी हैं।
विज्ञापन

रेलवे कॉलोनी निवासी सुखविंदर कौर पत्नी चंद्रजीत सिंह निक्कू ने 2006 में सभासद का चुनाव जीता था। कांग्रेस ने बड़ी संख्या में महिलाओं का टिकट दिए जाने का दावा किया था। इसी के चलते पार्टी हाईकमान ने शहर सीट पर सुखविंदर कौर को चुनावी मैदान में उतार दिया है, जबकि इस सीट पर चार अन्य प्रबल दावेदार भी थे, जिनको मायूसी का सामना करना पड़ा है। सुखविंदर कौर का टिकट होने पर रेलवे कॉलोनी स्थित उनके आवास पर पहुंचकर समर्थकों ने बधाई दी। इसके साथ ही सुखविंदर कौर व चंद्रजीत सिंह निक्कू चुनाव की तैयारियों में जुट गए।
विज्ञापन

कांग्रेस सबसे पीछे
सहारनपुर। प्रत्याशियों की घोषणा करने में जिले में कांग्रेस सबसे पीछे चल रही है। जनपद में भाजपा ने सभी सात सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। सपा-रालोद गठबंधन से भी पांच सीटों पर प्रत्याशी तय कर चुनाव चिह्न दे दिए गए हैं। बसपा भी सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी तय कर चुकी है। आजाद समाज पार्टी ने भी पांच और आम आदमी पार्टी ने भी दो सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। केवल कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है, जो प्रत्याशी घोषित करने में सबसे पीछे चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed