फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Conflict over drain dispute in Badheri Khurd

Saharanpur News: बढेड़ी खुर्द में नाली विवाद को लेकर संघर्ष

Wed, 15 Jan 2025 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 15 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Conflict over drain dispute in Badheri Khurd
देवबंद। बढेड़ी खुर्द गांव में नाली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। इसमें ग्राम प्रधान की पत्नी और दो भाइयों समेत दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप भी लगाया है। बढेड़ी खुर्द गांव में पिछले काफी समय से ग्राम प्रधान लाल सिंह सैनी और भायला निवासी संजीव राणा के बीच नाली को लेकर विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है।
विज्ञापन

मंगलवार को इसी मामले को लेकर गांव में पंचायत थी। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। इसमें प्रधान लाल सिंह की पत्नी शारदा, भाई सोनी लाल (38), विजय पाल (48) और राहुल, जबकि दूसरे पक्ष के संजीव, आर्यन सहित तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

प्रधान लाल सिंह ने बताया कि गांव में भायला गांव के संजीव आदि की जमीन है। पानी निकासी को लेकर नाली निर्माण कराया जाना था, लेकिन विरोध के चलते यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान के मुताबिक कोर्ट के आदेश के बाद इसका काम शुरू कराया जाना था। इसे लेकर पंचायत में मौजूद लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। फायरिंग भी की गई, जिसमें कई लोग बाल-बाल बच गए। वहीं, दूसरे पक्ष के संजीव ने कोतवाली में दी तहरीर में ग्राम प्रधान लाल सिंह और उसके भाई सहित कई लोगों पर खेत में खड़ा गन्ना चोरी करने का आरोप लगाया। विरोध करने पर मारपीट की गई और फायरिंग भी की गई। पूर्व मंत्री राजेंद्र राणा के भाई अरुण राणा ने बताया कि प्रधान उनके परिवार के लोगों के खेतों के बीच से पानी निकासी कराना चाहता है। ऐसा होने से उन्हें खेतों की सिंचाई में परेशानी होगी। इसी को लेकर बातचीत करने गए थे। जहां मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed