फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Conflict over 1.25 bigha land, 19 including 12 women injured

Saharanpur News: सवा बीघा भूमि को लेकर संघर्ष, 12 महिलाओं समेत 19 घायल

Thu, 27 Apr 2023 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 27 Apr 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Conflict over 1.25 bigha land, 19 including 12 women injured
संघर्ष की घायल का उपचार करते चिकित्सक
बेहट। कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव बड़वाला में आबादी की सवा बीघा भूमि पर मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया, जिसमें 12 महिलाओं समेत 19 लोग घायल हुए हैं। घायलों को बेहट पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से तीन को गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन


गांव बड़वाला निवासी सुशीला और हुकम सिंह के बीच आबादी की सवा बीघा भूमि को लेकर विवाद चला आ रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह सुशीला पक्ष के लोग विवादित भूमि पर बने छप्पर में भूसा डाल रहे थे। इसपर हुकम पक्ष के लोगों ने उन्हें भूसा डालने से मना किया। इसे लेकर कहासुनी होने के बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। इसमें एक पक्ष से सुशीला (45) पत्नी मन्नू, नीटू (38) पुत्र बाबूराम, लविश (15) पुत्र नीटू, रमेशो 60) पत्नी बाबूराम, शिवानी (20) पुत्री मन्नू, कमलेश (40) पत्नी सोनू, पूजा (35) पत्नी नीटू और दूसरे पक्ष से हुकम सिंह (70) पुत्र चंदा, अरुण (30) पुत्र अमरपाल, रेणुका (19) पुत्री अमरपाल, नीलू (13) पुत्री अमरपाल, सोमवती (35) पत्नी रामेश्वर, ममता (45) पत्नी बिरमपाल, प्रेमो (50) पत्नी अमरपाल, रामनाथ (24) पुत्र कंवरपाल, प्रीति (22) पत्नी रामनाथ, आरती (16) पुत्री कंवरपाल, कंवरपाल (50) पुत्र ओमप्रकाश और रामेश्वर (36) पुत्र हुकम सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही बेहट पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी भिजवाया। यहां से आरती, प्रेमो और ममता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमला करने का आरोप लगा रहे हैं। सीओ बेहट मुनीश चंद्र ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन का विवाद है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

संघर्ष की घायल का उपचार करते चिकित्सक

संघर्ष की घायल का उपचार करते चिकित्सक

संघर्ष की घायल का उपचार करते चिकित्सक

संघर्ष की घायल का उपचार करते चिकित्सक

संघर्ष की घायल का उपचार करते चिकित्सक

संघर्ष की घायल का उपचार करते चिकित्सक

संघर्ष की घायल का उपचार करते चिकित्सक

संघर्ष की घायल का उपचार करते चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed