फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Complete work on smart city projects on time: Divisional Commissioner

स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं पर समय से पूरा करें काम : मंडलायुक्त

Thu, 11 Nov 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Complete work on smart city projects on time: Divisional Commissioner
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के चेयरमैन/मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने बृहस्पतिवार को आईसीसीसी (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) का निरीक्षण किया। उन्होंने स्मार्ट सिटी सहारनपुर के सीईओ/नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह और अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की।
विज्ञापन

डॉ. लोकेश एम बृहस्पतिवार को दोपहर के बाद आईसीसीसी पहुंचे थे। उन्होंने समीक्षा बैठक में स्मार्ट सिटी योजना के सभी प्रोजेक्ट की प्रगति के संबंध में एक-एक कर अधिकारियों से जानकारी ली, साथ ही तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सहारनपुर स्मार्ट सिटी को पिछड़ने नहीं देना है। इसके लिए जरूरी है कि सभी परियोजनाओं पर समयबद्ध तरीके से काम हो। परियोजनाओं को पूरा करने में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। स्मार्ट सिटी की ड्रॉप की गई कुछ परियोजनाओं के स्थान पर ली गई नई परियोजनाओं पर भी उन्होंने चर्चा की। बैठक में अधिशासी अभियंता यातायात अमरेंद्र गौतम, कंपनी सेक्रेट्री शंकर तायल, यूपीपीसीएल के विकास त्यागी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अतिरिक्त स्मार्ट सिटी का स्टाफ भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed