फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Compensation of Rs 1.42 crore sent to the accounts of 3238 farmers

Saharanpur News: 3238 किसानों के खाते में भेजा गया 1.42 करोड़ रुपये मुआवजा

Tue, 12 Sep 2023 10:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
Compensation of Rs 1.42 crore sent to the accounts of 3238 farmers
- बाढ़ एवं अतिवृष्टि पीड़ित किसानों को फसल क्षति का मुआवजा मिलना शुरू
विज्ञापन

- अवशेष प्रभावित किसानों को भी जल्द मिलेगी मुआवजा राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जनपद में बाढ़ और अतिवृष्टि से बड़े स्तर पर फसलों को नुकसान पहुंचा था। बर्बाद फसलों का मुआवजा दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने प्रभावित फसलों का सर्वे कराया था। सर्वे में करीब सात हजार किसानों को चिह्नित किया गया था। अभी प्रभावित किसानों का ऑनलाइन डाटा फीडिंग का कार्य अंतिम चरण में है।

ऑनलाइन डाटा फीडिंग के बाद पहले चरण में जनपद के 3238 किसानों के खाते में 1,42,36,543 रुपये का मुआवजा मिलना शुरू हो गया है। जनपद के कई क्षेत्रों में जुलाई महीने में लगातार हुई बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई थी। अतिवृष्टि और बाढ़ से जिले में गन्ना, धान, सब्जियों और चारे की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा था। साथ ही कई गांवाें में भूमि कटाव की समस्या भी सामने आई थी। बाढ़ से महानगर में भी कई काॅलोनियों में जलभराव हुआ था। जिसके चलते वहां के लोगों को राहत शिविरों में कई दिनों तक रहना पड़ा था। जिसके बाद शासन ने बाढ़ और अतिवृष्टि प्रभावित फसलों का सर्वे कराया। सर्वे का ऑनलाइन डाटा फीडिंग का कार्य अभी भी चल रहा है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र ने बताया कि बाढ़ एवं अतिवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा 3238 प्रभावित किसानों के बैंक खाते में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दूसरे चरण में जल्द ही अन्य प्रभावित किसानों के खाते में भी मुआवजे की धनराशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन

--------
- पहले चरण में फसल क्षति का मुआवजा
तहसील प्रभावित किसान मुआवजा राशि रुपये में
सदर 663 22,36,907
नकुड 772 32,03,517
देवबंद 516 19,04,551
बेहट 59 1,77,013
रामपुर मनिहारान 1228 67,14,555
योग 3238 1,42,36,543
--------
नोट: जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आंकडों के अनुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed