फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Commotion of farmers at paddy purchasing center, put the in-charge among themselves

धान क्रय केंद्र पर किसानों का हंगामा

Thu, 15 Oct 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Commotion of farmers at paddy purchasing center, put the in-charge among themselves
मंडी समिति में धान क्रय केन्द्र पर अधिकारी को जमीन पर बैठा हंगामा करते किसान - फोटो : SAHARANPUR
धान क्रय केंद्र पर किसानों का हंगामा, प्रभारी को अपने बीच बैठाया
विज्ञापन

सहारनपुर। धान की सरकारी खरीद में मानकों के नाम पर परेशान करने और बोरे नहीं होने का आरोप लगाकर किसानों ने एफसीआई के मंडी समिति स्थित धान क्रय केंद्र पर हंगामा किया। उन्होंने केंद्र प्रभारी को घेरकर अपने बीच में बैठा लिया। बाद में मंडी सचिव और एफसीआई के प्रबंधक (वाणिज्य) के मौके पर पहुंचने पर किसानों को समझाकर तौल शुरू कराया जा सका।

बृहस्पतिवार को मंडी समिति स्थित भारतीय खाद्य निगम के क्रय केंद्र पर पूर्वाह्न 11 बजे से किसान हित एवं गो सेवा समिति से जुडे़ किसानों ने धान खरीद में किसानों को परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि धान को मानक के अनुरूप नहीं होने की बात करते हुए उसे वापस किया जा रहा है। क्रय केंद्र पर बारदाना नहीं होने से खरीद प्रभावित हो रही है। इसके बाद उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारी को अपने बीच बैठा लिया। हंगामे की सूचना पर पहुंचे मंडी सचिव और भारतीय खाद्य निगम के प्रबंधक (वाणिज्य) ने किसानों को समझाया और बोरों की उपलब्धता कराई। इसके बाद क्रय केंद्र पर कार्य शुरू हो पाया। मंडी सचिव अशोक गुप्ता ने बताया कि मंडी स्थित एफसीआई के क्रय केंद्र पर हंगामा होने की सूचना पर वे वहां पहुंचे और किसानों को समझाया। वहां पर बोरे समाप्त होने से किसानों में रोष था। बोरे मंगवाकर तुलाई कार्य शुरू कराया गया। भारतीय खाद्य निगम के प्रबंधक(वाणिज्य) मोहन सिंह रावत ने बताया कि बारदाना समाप्त होने पर किसानों ने हंगामा किया था। आधे घंटे में ही बोरे मंगवाकर काम शुरू करा दिया गया। मानक के अनुरूप आने वाले सारे धान को खरीदा जाएगा। इस दौरान अध्यक्ष बिट्टू नंबरदार, अंकुश चौधरी, सुधीर, आजाद सिंह, रमेश, मुर्तजा, राहुल कुमार, हरिप्रसाद, राशीद बुड्ढाखेड़ा, अमजद, नाजिम प्रधान, दलजीत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed