फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Commotion of devotees on demand of Kovid negative report

कोविड नेगेटिव रिपोर्ट मांगने पर श्रद्धालुओं का हंगामा

Mon, 19 Apr 2021 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Commotion of devotees on demand of Kovid negative report
बेहट सीएचसी में श्रद्वालुओं को समझाते एसडीएम बेहट - फोटो : SAHARANPUR
शांकभरी (सहारनपुर)। सिद्धपीठ शाकंभरी देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र की सप्तमी पर नाममात्र के ही श्रद्धालु पहुंचे। भूरा देव से पहले कोविड नेगेटिव रिपोर्ट देखकर ही श्रद्धालुओं को माता के भवन पर जाने दिया जा रहा था। रिपोर्ट नहीं दिखाने वाले श्रद्धालुओं को वापस भेजा गया। इस पर कुछ लोगों ने बेहट सीएचसी पहुंचकर हंगामा किया। वहां एसडीएम ने उन्हें समझा-बुझाकर तथा शासन की गाइडलाइन का हवाला देकर शांत कराया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए धार्मिक स्थलों में प्रवेश के लिए शासन द्वारा 72 घंटे पहली आरटीपीसीआर रिपोर्ट दिखाने के निर्देश जारी कर रखे हैं। सिद्धपीठ शाकंभरी देवी भवन में इन निर्देशों के अनुपालन के दौरान सोमवार को भूरादेव के समीप नागलमाफी में श्रद्धालुओं को रोककर कोविड-19 की नेगेटिव रिपोर्ट देखी गई। इस पर कुछ श्रद्धालु लौट गए लेकिन कुछ ने सीएचसी बेहट पहुंचकर हंगामा किया। इनका कहना था कि वे काफी दूर से मां के दर्शन के लिए आए हैं। उन्होंने मास्क भी लगा रखा है और वे दो गज की दूरी का पालन कर दर्शन करेंगे। हंगामे की जानकारी पाकर सीएचसी पहुंचे एसडीएम दीप्ति देव यादव ने कोविड-19 गाइडलाइन का हवाला दिया। उन्होंने श्रद्धालुओं को समझाया कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए ही रिपोर्ट मांगी जा रही है। सरकार ने ऐसा श्रद्धालुओं की जिंदगी बचाने के लिए किया है। इसके बाद वे शांत हुए। उधर, नागल माफी में रोकने के बाद बहुत से श्रद्धालुओं ने मिर्जापुर पीएचसी और साढ़ौली कदीम सीएचसी पहुंचकर जांच कराई और नेगेटिव रिपोर्ट के साथ माता के दर्शन किए। सिद्धपीठ शाकंभरी मंदिर क्षेत्र में नवरात्र मेला चला रहा है। कोरोना संक्रमण की छाया मेले पर भी पड़ गई है। नाममात्र के श्रद्धालु ही माता के दर्शन के लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed