फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Commissioner-DM inspects Kovid Hospital

कमिश्नर-डीएम ने कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया

Fri, 24 Jul 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Commissioner-DM inspects Kovid Hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छुटमलपुर। मंडलायुक्त संजय कुमार और जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने शुक्रवार की दोपहर फतेहपुर के कोविड-19 अस्पताल का भ्रमण कर यहां भर्ती रोगियों से चिकित्सा व्यवस्था और उन्हें मिल रहे भोजन आदि के बारे में जानकारी ली। इस दौरान कमिश्नर ने आवासीय परिसर की रंगाई-पुताई नाले की सफाई और प्लांटेशन के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

दोपहर करीब 12:30 बजे कमिश्नर संजय कुमार सहारनपुर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएस सोढ़ी के साथ फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर स्थित कोविड-19 लेवल वन अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने वार्ड में भर्ती तीन रोगियों से उन्हें मिलने वाले उपचार और स्टाफ के व्यवहार के बारे में जानकारी ली। एक रोगी ने बिस्तर की चादर रोज नहीं बदले जाने की शिकायत भी की है। इस पर उन्होंने इंचार्ज को नियमित रूप से चादर बदलने और सफाई व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इसके बाद मंडलायुक्त ने आवासीय परिसर की रंगाई-पुताई कराने, चारदीवारी के बाहर स्थित नाले की सफाई, वहां खड़े पेड़ों को कटवाने और नया प्लांटेशन करने तथा रोगियों से फेस टू फेस बात करने के लिए कैमरे लगाए जाने के निर्देश अधीनस्थों को दिए। कमिश्नर ने भर्ती रोगियों के लिए च्यवनप्रास, आयुर्वेदिक काढ़ा और दवाईयां भी मौके पर मंगवा कर अस्पताल इंचार्ज को सौंपी। इस दौरान अस्पताल इंचार्ज डॉ. नवदीप गुप्ता सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा करीब एक घंटे तक दोनों अधिकारी अस्पताल में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed