फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Come, friends, swing together

आओ री सखियों, मिलकर झूले झूला

Tue, 10 Aug 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Come, friends, swing together
अग्रवाल महिला संगम समिति द्वारा आयोजित तीन महोत्सव में महिलाएं। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। खुमरान पुल स्थित एक सभागार में अग्रवाल महिला संगम समिति द्वारा तीज उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने तीज के गीत गाए और एक-दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन

मंगलवार को कार्यक्रम की शुरूआत समिति की अध्यक्ष ममता सिंघल ने सावन की कविता सुनाकर की। उन्होंने कविता के माध्यम से कहा कि ईश्वर हर नारी को दें वरदान, मिले सदा सुहागन रहने का वरदान। तत्पश्चात कार्यक्रम संयोजक सारिका सिंघल व पूनम माहेश्वरी को आरती गोयल, साक्षी, रुचि बिंदल ने पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर तंबोला खेल खेला गया। महिलाओं ने गीत गाए कि आओ री सखियां मिलकर झूले झूला, तीज का सुहाना त्योहार आया। इसके अलावा गीत गाए आई री तीज सासु मां, जल की मछलियां बाजार में बिकने को आई। इस मौके पर अंशु गुप्ता को तीज रानी और मधु अग्रवाल तीज मयूरी चुना गया। इस दौरान मोहिनी मित्तल, शशि चंद्रा, वर्तिका, रुचिका, रजनी, संगीता, मोनिका, आभा, सलोनी, बबीता, वीना, नित्या, पिंकी, गरिमा, सुनीता, आरुषी, रेनू, स्वीटी, उमा, निशा, नैना, पूजा, मधु व भारती मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed