फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Come ayo re the festival of Teej...

कृष्णा मेरे झूले पे मुझको झुलाना

Sun, 31 Jul 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Come ayo re the festival of Teej...
मेहंदी लगाने वाली बालिका को सम्मानित करती भाजपा जिलाध्यक्ष रक्षा नामदेव - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर, गंगोह। नगर एवं देहात क्षेत्र में हरियाली तीज पर्व परंपरागत रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जगह-जगह झूले पड़े और सावन के गीत गाए गए।
विज्ञापन

अखिल भारतीय महिला कांफ्रेंस की अध्यक्षा वीणाकांत गुप्ता के आवास पर महिलाएं शृंगार करके पहुंची। ढोलक की थाप पर आयो आयो रे तीज का त्योहार, चोरी-चोरी आजा नैना से नैन मिला जा, आज उतर कर आया सावन दिवाना मुझे बनाने को, भीगे केश गात है भीगा, चुनरी का हर तार है भीगा, आयो से आयो से रंगीलों सावन आयो से, कृष्णा मेरे झूले पे मुझको झुलाना, महीना सावन का आया पिया आदि सावन के गीत गाए गए। महिलाओं ने नृत्य किया। इसके उपरांत घेवर सहित लजीज व्यंजनों का आनंद लिया। सचिव मोनिका गर्ग, सहसचिव शैली मित्तल, कोषाध्यक्ष रूचि राजपूत, सिम्मी तायल, रजनी राजपूत, अंकिता, सपना, पूजा, अन्नू, नेहा सिंघल, नीरू, मीनू, नीलम बंसल, नेहा सहगल, नीलम गोयल, सुरभी अग्रवाल एवं निधि गोयल आदि रहे।

सामाजिक संस्था वंदे मातरम राष्ट्रीय सेविका समिति द्वारा प्रभाज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रक्षा नामदेव, समिति अध्यक्षा शालू चौधरी, सचिव स्वाति ऐरन, कोषाध्यक्ष रुपाली अग्रवाल, गीता राना आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संस्था की ओर से रचना, नर्गिस, पूर्वांशी, मयुरी, मुग्धा, गौरी, हिमानी, रितिका, रिया, त्रिशु, कनिका, मानवी, असनीत, रिया पांचाल, शाईस्ता, अनुराधा और हुमा ने 100 से ज्यादा महिलाओं को निशुल्क मेंहदी लगाई। इन सभी को उपहार भेंट किए। गोल गप्पे गेम में सपना चुग, नेल पेंट गेम में मनीषा शर्मा, बैंगिल गेम में अंशुल शर्मा, पिलो पासिंग गेंम में स्वाति ऐरन और तंबोला गेम में मनीषा शर्मा, रुचि मित्तल, स्वाति ऐरन, नीरज चौधरी, रिया अग्रवाल, सपना चुग, आरवी गोयल, अनिका चौधरी, अर्थव शर्मा, स्पर्श गोयल आदि ने बाजी मारी।

गंगोह में तीजोत्सव मनाती अखिल भारतीय महिला कांफ्रेंस  की महिलाएं

गंगोह में तीजोत्सव मनाती अखिल भारतीय महिला कांफ्रेंस की महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed