फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Collect complete details by checking the fitness of school vehicles: Divisional Commissioner

स्कूल के वाहनों की फिटनेस की जांच कर संपूर्ण विवरण जुटाएं : मंडलायुक्त

Mon, 13 Sep 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Collect complete details by checking the fitness of school vehicles: Divisional Commissioner
सर्किट हाऊस सभागार में मण्डलीय सडक सुरक्षा समिति की बैठक लेते मंडलायुक्त लोकेश एम - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मंडलायुक्त लोकेश एम ने कहा कि स्कूलों के बच्चों को लाने ले जाने वाले बस और आटो रिक्शा की स्कूल के बाहर जांच की जाए। इन वाहनों का पूरा ब्योरा एकत्र किया जाए। स्कूल वाहन मानकों के अनुरूप फिट न पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए, साथ ही उन्होंने दिल्ली रोड को फोरलेन बनाने का प्रस्ताव भी जल्द भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सोमवार को सर्किट हाउस में मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। उसकी अध्यक्षता करते हुए मंडलायुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुर्घटना संभावित क्षेत्र में रात्रि में चमकने वाले दिशा सूचक लगवाए जाएं। ताकि वाहन चालक सतर्कता बरत सकें। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सार्थक प्रयास किए जाएं। दुर्घटनाओं के संबंध में परिवहन विभाग के अधिकारी थानों से एक्सीडेंट की रिपोर्ट लेकर मौके पर जाकर उसके कारणों का पता लगाएं। जिस मार्ग पर हादसे अधिक होते हैं, उन कारणों का पता लगाकर सुधार के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए। रोड पर बने हॉस्पिटल, पेट्रोल पंप और स्कूल आदि के साइन बोर्ड लगाए जाएं। शहर के अंदर रिफ्लेक्टर भी लगवाया जाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक यातायात को निर्देश दिए कि ट्रैफिक स्थलों का चिह्नीकरण कर ब्लैक स्पॉट के नजदीक एंबुलेंस की व्यवस्था रखी जाए। ओवर स्पीडिंग को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। नगर निगम तथा पंचायती राज विभाग को निर्देश दिए कि सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं को उनके निर्धारित स्थान तक पहुंचवाएं, साथ ही जो अनाधिकृत डिवाइडर अथवा कट है उन्हें भी बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि मंडल में परिवहन विभाग, पुलिस विभाग एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा ब्लैक स्पॉट्स चिह्नित कर सुधारात्मक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को निर्देश दिए कि ट्रॉमा सेंटर में आने वाले एक्सीडेंटल केस का अध्ययन कर बताया जाए की कितनी मौत हुईं और कितनों को रेफर किया गया। दुर्घटना होेने पर गोल्डन ऑवर में ही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाने की समुचित व्यवस्था की जाए। एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि थानाभवन क्षेत्र में सड़क पर जलभराव के चलते दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ऐसे में जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए।

बैठक में सहारनपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी, एसपी ट्रैफिक प्रेमचंद, संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन देवमणि भारतीय, संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन राधे श्याम, एआरटीओ आरपी मिश्रा, मुजफ्फरनगर विनीत मिश्रा, पीडब्ल्यूडी एनएचएआई, मण्डल एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed