{"_id":"58975bf54f1c1bc64fe827f9","slug":"coalition-politics-is-the-mirror-of-the-future-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भविष्य की राजनीति का आइना है गठबंधन : राहुल गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भविष्य की राजनीति का आइना है गठबंधन : राहुल गांधी
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 05 Feb 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर में अभिवादन करते राहुल गांधी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के गंगोह में विधानसभा चुनाव में गठबंधन के बाद पहली बार सहारनपुर में रैली कर रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इसे भविष्य की राजनीति का आइना करार दिया।
उन्होंने कहा कि गठबंधन वह आइना है जिसमें महिला, पुरुष और आम आदमी की आशा दिखाई देगी। शायराना अंदाज में शुरू किए भाषण में राहुल के निशाने पर पीएम नरेंद्र मोदी रहे।
युवाओं को रिझाने के लिए उन्होंने गठबंधन में नौजवानों के लिए पांच बिंदुओं का मेनिफेस्टों बनाने का सुझाव दिया। करीब 25 मिनट के भाषण में राहुल गांधी ने नोटबंदी पर भी केंद्र सरकार की जमकर घेराबंदी की।
विज्ञापन
गंगोह के अल्लमपुर रोड स्थित ईंट भट्ठा मैदान में आयोजित कांग्रेस की रैली में राहुल गांधी ने भाषण की शुरुआत शायरी से की। उन्होंने कहा, मैं हिंदी, उर्दू का दोआब हूं, मैं वह आइना हूं, जिसमें आप हैं।
इस शायरी के बाद उन्होंने सपा-कांग्रेस गठबंधन को भविष्य की राजनीति का आइना बताया। बोले, अखिलेश और मैं मिलकर यूपी को बदलेंगे। फिर शायरी पढ़ी, हम दोनों में फर्क इतना, एक कहता है ख्वाब, एक कहता है सपना।
इसके बाद उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आरएसएस के लोग जाति और धर्म के नाम पर लड़ाना चाहते हैं। नोटबंदी पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार मेक इन इंडिया की बात करती है और दूसरी तरफ नोटबंदी कर नुकसान पहुंचाती है।
मोदी जी ने देश के 85 फीसदी कैश को रद कर दिया। वे कहते हैं कि यह भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई है। शायद पीएम मोदी किसी कारखाने में नहीं गए, इसलिए कारखाने में काम करने वालों को लाइन में खड़ा कर दिया।
उन्होंने कहा कि नोटबंदी से किसी को फायदा नहीं हुआ। बजट में भी किसान और मजदूूर के लिए कुछ नहीं दिया। राहुल ने कहा कि जैसे मोदी और भाजपा को बिहार से वापस भेजा, वैसे ही यूपी से भेजेंगे।
बिहार चुनाव से पहले पीएम बिहार की बात करते थे, मगर वहां से बाहर होने के बाद बिहार की बात नहीं करते। राहुल ने यूपी के विकास के भी सपने दिखाकर युवाओं के भविष्य की बात बताई। अंत में गठबंधन के जरिये मिलकर लड़ने की बात की।