{"_id":"611560f48ebc3ef4500fa7f2","slug":"coaching-centers-will-open-candidates-will-benefit-saharanpur-news-mrt551629564","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलेंगे कोचिंग सेंटर, अभ्यर्थियों को होगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलेंगे कोचिंग सेंटर, अभ्यर्थियों को होगा फायदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कंटेनमेंट जोन के बाहर स्थित कोचिंग संस्थानों को संचालित करने की अनुमति दे दी गई है। सोमवार से शनिवार तक सुबह छह बजे से रात्रि 10 बजे तक मास्क, दो गज की दूरी एवं सैनिटाइजर के प्रयोग की शर्त के साथ कोचिंग संस्थान खोले जा सकेंगे। कोचिंग सेंटर खुलने से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे छात्र छात्राओं को काफी लाभ मिलेगा, क्योंकि ऑनलाइन पढ़ाई करने में अच्छी तैयारी नहीं हो पा रही थी।
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बृहस्पतिवार को इस आशय का आदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि रविवार को साप्ताहिक बंदी/कोरोना कर्फ्यू रहेगा। शेष दिनों में मास्क, सैनिटाइजर और दो गज की दूरी की शर्तों के साथ कंटेनमेंट जोन के बाहर स्थित कोचिंग संस्थानों का संचालन किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि कोचिंग संस्थान के प्रवेश द्वार पर कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना और कोविड प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन किया जाए।
उधर, कोचिंग कराने वाले शिक्षक अनुज शर्मा का कहना है कि कोचिंग सेंटर खोले जाने की अनुमति देना काफी लाभदायक रहेगा। क्योंकि ऑनलाइन पढ़ाई कराने पर भी छात्र छात्राओं द्वारा तैयारी में कमी रहने की बात कही जा रही थी।
विज्ञापन
वहीं, पढ़ाई करने वाले नीशू, शालू और अरुण का कहना है कि हाल में टीजीटी और बीएड की परीक्षाएं संपन्न हुईं। उसमें भी परीक्षा की तैयारी ठीक ढंग से नहीं होने का मलाल अभ्यर्थियों को रहा। अब कोचिंग सेंटर खुल जाने से काफी लाभ मिलेगा, क्योंकि आगे भी अनेक प्रतियोगी परीक्षाएं होने वाली हैं।