फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   CO started investigation in the case of getting the accused medically examined in a private car

Saharanpur News: निजी कार से आरोपी का मेडिकल कराने के मामले में सीओ ने शुरू की जांच

Wed, 30 Jul 2025 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 30 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
CO started investigation in the case of getting the accused medically examined in a private car
सहारनपुर। भाजपा का झंडा लगी कार से आरोपी का मेडिकल कराने के मामले में सीओ द्वितीय ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी को कार से ले जाने वाले दरोगा व पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज होंगे। बृहस्पतिवार तक रिपोर्ट तैयार कर एसएसपी को देनी है।
विज्ञापन

नकुड़ के गांव तिरपड़ी निवासी ईश्वर चंद की शिकायत पर 25 जुलाई को एंटी करप्शन की टीम ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से स्टेनो (आशु लिपिक) अजय कुमार पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था। उसी दिन एंटी करप्शन ने कार्रवाई कर आरोपी थाना सदर बाजार को सौंप दिया था। अगले दिन पुलिस आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए अस्पताल पहुंची थी, जिसमें भाजपा का झंडा लगी कार का इस्तेमाल किया था। वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने जांच बैठा दी थी। जांच के लिए सीओ द्वितीय शैलेंद्र प्रताप सिंह को नामित किया है। मंगलवार को सीओ द्वितीय ने मामले की जांच शुरू कर दी है, क्योंकि तीन दिन में रिपोर्ट देनी है। आरोपी का मेडिकल कराने ले जाने वाले दरोगा व अन्य पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए जाएंगे। साथ ही निजी कार का इस्तेमाल क्यों किया गया, वह भी जांच का हिस्सा रहेगा। सीओ द्वितीय शैलेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि बुधवार को बयान होने के बाद रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी। बृहस्पतिवार तक एसएसपी को रिपोर्ट प्रेषित की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed