{"_id":"646d10760dbe45aaa6063445","slug":"cm-yogi-will-come-tomorrow-will-inspect-maa-shakumbhari-university-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-3000-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कल आएंगे मुख्यमंत्री योगी, करेंगे मां शाकुंभरी यूनिवर्सिटी का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कल आएंगे मुख्यमंत्री योगी, करेंगे मां शाकुंभरी यूनिवर्सिटी का निरीक्षण
Wed, 24 May 2023 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 24 May 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
सहारनपुर। सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को सहारनपुर आ रहे हैं। वह मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य का जायजा लेंगे। इसके साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
मंगलवार की देर शाम अचानक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम आया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11.25 बजे सरसावा एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां से 12.45 बजे मुख्यमंत्री मां शाकुंभरी देवी यूनिवर्सिटी के पास बनाए गए हेलीपैड पर राजकीय हेलीकाॅप्टर से पहुंचेंगे। 12:45 से सवा एक बजे तक यूनिवर्सिटी का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह मां शाकुंभरी देवी यूनिवर्सिटी के पास बनाए हेलीपेड पर पहुंचेंगे, जहां से एक बजकर 35 मिनट पर पड़ोसी जनपद मुजफ्फरनगर की खतौली तहसील के गांव तुलसीपुर में शिव गोरखनाथ मंदिर में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आने के बाद पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट हो गया है।
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि शासन ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी मिल गई है। प्रशासन तैयारियों में जुटा है।