फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Clouds remained throughout the day, chill increased in the weather

Saharanpur News: दिन भर छाए रहे बादल, मौसम में बढ़ी ठिठुरन

Thu, 01 Feb 2024 02:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 01 Feb 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Clouds remained throughout the day, chill increased in the weather
सहारनपुर। जनपद में सुबह आठ बजे के बाद अचानक से बादल निकल आए। दिन भर बादल छाए रहने से मौसम में ठंडक बढ़ गई। दोपहर में हल्की धूप निकली, लेकिन वह ज्यादा देर तक नहीं रही। ऐसे में लोग सर्दी से ठिठुरते नजर आए। मौसम विभाग ने अगले दो दिन में बारिश होने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह आठ बजे तक मौसम साफ था, जिससे दिन भर धूप निकलने की संभावना थी, लेकिन उसके बाद अचानक से हल्के बादल छाने लगे। दस बजे तक आसमान बादलों से पूरी तरह घिर गया। महानगर के बेहट अड्डा रोड क्षेत्र में सुबह करीब 10:15 बजे बेहद हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जो पांच मिनट बाद ही बंद हो गई। दोपहर दो बजे बादल छटे और हल्की धूप निकल आई, लेकिन वह चंद मिनट ही रही और उसके बाद फिर आसमान बादलों से घिर गया। बुधवार को न्यूनतम तापमान पांच और अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन में बारिश होने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed