फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Closure notice pasted on the hospital

प्रसूता की मौत के मामले में अस्पताल पर बंदी का नोटिस चस्पा

Wed, 07 Sep 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Closure notice pasted on the hospital
गंगोह में एक अस्पताल के संचालक को नोटिस देते स्वास्थ्य अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
प्रसूता की मौत के मामले में अस्पताल पर बंदी का नोटिस चस्पा
विज्ञापन

सहारनपुर, गंगोह। नगर के ए वन अस्पताल में प्रसूता की मौत के मामले में लापरवाही के आरोप लगने के बाद बुधवार को गंगोह पहुंचे सीएमओ ने जांच पूरी होने तक अस्पताल पर बंद रखने का नोटिस चस्पा करा दिया। अन्य अस्पताल संचालकों को भी नोटिस दिए गए हैं। इससे इनके संचालकों में हड़कंप मचा है।
मंगलवार को गांव हलवाना निवासी प्रसूता स्वाति पत्नी रवि की नगर के ए वन अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सत्यप्रकाश जांच के लिए गंगोह पहुंचे। उन्हें अस्पताल बंद मिला। इसके बाद सीएमओ ने अस्पताल के शटर पर नोटिस चस्पा करा दिया। इसमें जांच पूरी होने तक अस्पताल को बंद रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. रोहित वालिया ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन कर दिया गया है। इस अस्पताल के अलावा पांच अन्य अस्पताल संचालकों को भी नोटिस भेजे गए हैं। उनसे पंजीकरण और अन्य अभिलेखों सहित उपस्थित होने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से अस्पताल संचालकों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कोतवाली प्रभारी ने बताया कि प्रकरण की जांच सीएमओ द्वारा की जा रही है। उनके द्वारा तहरीर दी जाती है तो रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

गंगोह में अस्पताल पर नोटिस चस्पा करते स्वास्थ्य कर्मी

गंगोह में अस्पताल पर नोटिस चस्पा करते स्वास्थ्य कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed