फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cleanliness could not be done due to encroachment on drains

नालों पर अतिक्रमण के कारण नहीं हो सकी सफाई

Sun, 20 Jun 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness could not be done due to encroachment on drains
चिलकाना। नगर पंचायत सुल्तानपुर चिलकाना में बस स्टैंड स्थित नाला अतिक्रमण की चपेट में है। जिसके कारण नाले की सफाई नहीं हो पाई हे। बारिश के दौरान नगर की जनता को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। आरोप है कि नगर पंचायत के अधिकारी व कर्मचारियों की मिलीभगत से ही लोगों ने नालों पर कब्जा किया हुआ है। नगर पंचायत प्रशासन नालों को अतिक्रमण मुक्त करने को तैयार नहीं है। नगर पंचायत प्रशासन का दावा है कि अधिकतर सभी नाले साफ कर दिए गए हैं, दावों की हवा निकालने के लिए यही एक नाला काफी है। एसडीएम सदर के निर्देश पर बस स्टैंड वाले नाले पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को नोटिस दिए जा रहे हैं, ताकि वह नाले पर किया अतिक्रमण हटा लें और नाले को साफ किया जा सके।
विज्ञापन

बस स्टैंड के दुकानदार कलीराम ने बताया कि मंदिर के समीप कुछ दुकानदारों ने नाले पर अतिक्रमण कर रखा है, जिस कारण नाले की सफाई नहीं होती है। अतिक्रमण को हटा कर नाली की सफाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

दुकानदार अनुराग का कहना है कि नालों पर अतिक्रमण के कारण सफाई नहीं हो पाती है। हल्की वर्षा होने पर बस स्टैंड के नाले का गंदा पानी सड़क तथा वहां स्थित मंदिर तक पहुंच जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार श्याम लाल ने कहा कि पूरे कस्बे में बस स्टैंड क्षेत्र के नालों की हालत सबसे ज्यादा खराब है। दुकानदारों द्वारा नालों पर किए गए अवैध कब्जों के कारण आम जनता को परेशानी हो रही है।
लगभग सभी नालों की सफाई करा दी गई है। एक दिन पहले बस स्टैंड नाले का निरीक्षण एसडीएम सदर ने भी किया है।नाले पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को नोटिस देने के निर्देश हैं। शीघ्र ही इस नाले की सफाई करा दी जाएगी। -- जितेंद्र कुमार राणा, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत सुल्तानपुर चिलकाना।

नालों की सफाई का कार्य पिछले 15 दिन से चल रहा है। जेसीबी और लगभग 12 सफाई कर्मचारी नालों की सफाई में लगे हैं। -- अकबर कुरैशी, चेयरमैन, नगर पंचायत, सुलतानपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed