फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cleaning of sewer line with the help of camera

कैमरे की मदद से की सीवर लाइन की सफाई

Sun, 04 Apr 2021 10:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Cleaning of sewer line with the help of camera
सहारनपुर। रमजान माह के मद्देनजर शहर में सफाई के साथ ही सीवर सफाई का अभियान भी शुरू किया। शनिवार की रात में हिसामुद्दीन सराय, शाहजी सराय सहित अनेक क्षेत्रों में सीवर की सफाई का कार्य हुआ। जहां कर्मचारियों का पहुंचना मुश्किल था, वहां कैमरा उतारकर सुपर सकर मशीन से सीवर की सफाई की।
विज्ञापन

पार्षद मंसूर बदर ने अपने साथी पार्षदों के साथ रमजान माह को देखकर महापौर संजीव वालिया और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह से मिलकर कॉलोनियों और सीवर की सफाई की मांग की थी। शनिवार की रात में सीवर सफाई में लगी कंपनी की टीम सुपर सकर मशीन लेकर क्षेत्र में सीवर सफाई करने पहुंची। टीम ने सराय हिसामुद्दीन, सराय शाहजी, सराय फैज अली, सराय गरीबा आदि जगहों पर सुपर सकर मशीन से सीवर की सफाई की। दस से 12 फीट गहरे सीवर में कैमरा उतारकर मशीन से सीवर की सफाई की। इसमें इमरान अंसारी, बिलाल अंसारी, सोनू जैदी, बहार जुबैरी, शेर अली मंसूरी, फरीद अब्बास, हाजी यूसुफ, सदर सत्तार, अब्दुल मालिक, चौधरी बाबू, फरीद अब्बास, तंजीम बक्शी, हादी जुबैरी, नैयर जुबैरी, गुलफाम मंसूरी, असलूब, मसरूर बदर, नासिर खान, मारूफ बदर, मुकर्रम जुबैरी, फैसल जुबैरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed