फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Clean mattresses and bed sheets placed in the Ranbasare, lighting also

रैनबसेरों में बिछाए साफ गद्दे और चादरें, प्रकाश व्यवस्था भी की

Thu, 09 Jan 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Clean mattresses and bed sheets placed in the Ranbasare, lighting also
इमरजेंसी के बाहर रैन बसेरे पर लगाई गई तिरपाल - फोटो : SAHARANPUR
रैनबसेरों में बिछाए साफ गद्दे और चादरें, प्रकाश व्यवस्था भी की
विज्ञापन

सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल में रैनबसेरों की हालत सुधारने पर बृहस्पतिवार को काम शुरू हो गया। बेड पर नए गद्दे और चादरोें का इंतजाम किया। साथ ही प्रकाश व्यवस्था समेत अन्य कार्य भी किए। वहीं इमरजेंसी के सामने स्थित जिस रैनबसेरे में बेड पर कुत्ते बैठे मिले थे, वहां होमगार्ड तैनात कर दिया गया है।
अमर उजाला की टीम ने 9 जनवरी के अंक में ‘बेड पर कुत्ते और फर्श पर सो रहे इंसान’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। बृहस्पतिवार सुबह से ही जिला अस्पताल के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सीएमएस डा. एसके वार्ष्णेय ने सुबह तीनों रैनबसेरों का दौरा कर स्थिति देखी। इसके बाद से सुधार के कदम उठाए गए। इमरजेंसी के बाहर जिस रैन बसेरे में कुत्ते आराम फरमाते मिले थे, वहां महिला होमगार्ड तैनात मिली। बेड पर भी नई चादरों के साथ लाल रंग के कंबल रखे दिखाई दिए। रैन बसेरा सामने से खुला था। ऐसे में हवा और ठंड को भीतर जाने से रोकने के लिए मोटी तिरपाल लगाई गई। सर्जिकल वार्ड के सामने स्थित जिस रैनबसेरे में अंधेरा छाया हुआ था और बेड पर गद्दे नहीं थे, वहां सफाईकर्मी धुलाई करते मिले। बेड पर भी नए गद्दे और चादरें बिछाई गई हैं। लाइटें भी दुरुस्त कराई गईं। इसके अलावा हड्डी वार्ड के सामने स्थित रेनबसेरे में भी तीनों बेड पर गद्दे और चादरें बिछी मिलीं।
विज्ञापन

तीमारदार बोले, धन्यवाद अमर उजाला
सर्जिकल वार्ड और हड्डी वार्ड में बड़ी संख्या में मरीज भर्ती हैं। प्रत्येक मरीज के साथ कई-कई तीमारदार रहते हैं। बृहस्पतिवार को रैन बसेरों में व्यवस्था दुरुस्त हो जाने के बाद तीमारदार खुश नजर आए। उन्होंने इसके लिए अमर उजाला को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई भी आए रैनबसेरे में, भोजन भी हम देंगे : सीएमएस
रैनबसेरों की खामियों को दूर कर दिया गया है। नई तिरपाल लगवाई हैं। साफ गद्दे और चादरें बिछवा दी हैं। केवल तीमारदार ही नहीं, शहर में जिस किसी भी व्यक्ति को सर्दी से बचने के लिए छत चाहिए, वह आकर रैनबसेरे में रह सकता है। भोजन भी हम देंगे।

- डा. एसके वार्ष्णेय, सीएमएस, एसबीडी जिला अस्पताल

जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड के सामने रैन बसरे की सफाई करते कर्मी (अब)

जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड के सामने रैन बसरे की सफाई करते कर्मी (अब)- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल में हड्डी वार्ड के सामने रैन बसेरा (अब)

जिला अस्पताल में हड्डी वार्ड के सामने रैन बसेरा (अब)- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल के हड्डी रोग अस्पताल के सामने बने रैन बसेरा (पहले)

जिला अस्पताल के हड्डी रोग अस्पताल के सामने बने रैन बसेरा (पहले)- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed