फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Clap plate played during the Mann Ki Baat program

मन की बात कार्यक्रम के दौरान बजाई ताली थाली

Sun, 27 Dec 2020 09:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
Clap plate played during the Mann Ki Baat program
मन की बात कार्यक्रम के दौरान बजाई ताली थाली
विज्ञापन

सहारनपुर। विभिन्न किसान संगठनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात संबोधन के दौरान ताली एवं थाली को बजाकर नए कृषि कानूनों का विरोध किया। उन्होंने प्रधानमंत्री से नए तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की।
नुमाईश कैंप स्थित कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन (बेदी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने थाली और ताली बजाकर तीनों नए तीन कृषि कानूनों का विरोध किया। राहुल ने कहा कि तीनों कानूनों को वापस लेने तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। राष्ट्रीय महासचिव कारी नौशाद राव, प्रदेश अध्यक्ष मौहम्मद हुसैन जिलानी आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान गुफरान मलिक, कमाल नासिर, विकास शर्मा, तौहीद अली, दानिश खान, नसीब उर रहमान, शोभित शर्मा, शमीम अंसारी, करण खरबंदा आदि मौजूद रहे
विज्ञापन

उधर, रामपुर मनिहारान में भाकियू (अंखड) युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज चौधरी के नेतृत्व में ताली थाली बजाई गई। इस आंदोलन में कई किसान शहीद भी हो गए। इसके बावजूद केंद्र सरकार को किसानों की कोई चिंता नहीं है। इस दौरान जसवीर प्रधान, नीटू, तकी चौधरी, सुरेश धीमान, रवि, काका ,सेठपाल, राजा, गुलशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed