{"_id":"5eda8d518ebc3e9048062923","slug":"city-will-become-carbon-neutral-50-thousand-plants-will-be-planted-saharanpur-news-mrt485036610","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर बनेगा कार्बन न्यूट्रल, लगाए जाएंगे 50 हजार पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर बनेगा कार्बन न्यूट्रल, लगाए जाएंगे 50 हजार पौधे
विज्ञापन
सहारनपुर में दूधला बुखारा में पौधारोपण करते वन सरंक्षक वीके जैन डीएफ ओ वीके सिंह
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नगर निगम ने सहारनपुर महानगर को कार्बन न्यूट्रल बनाने के संकल्प को मूर्त रूप देने की शुरुआत कर दी है। विश्व पर्यावरण दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में महापौर संजीव वालिया और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह द्वारा पौधे रोपे गए। नगर निगम ने अभियान के तहत महानगर में 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। वहीं, सहारनपुर वन प्रभाग की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर 101 पौधे रोपे गए। वन संरक्षक और डीएफओ की मौजूदगी में पौधरोपण किया गया।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। महापौर संजीव वालिया ने कहा कि कोरोना काल में सहारनपुर नगर निगम ने कई नए आयाम स्थापित किए हैं। अब पौधारोपण में नए संकल्प के साथ नए अभियान की शुरूआत की गई है। महानगर में 50 हजार पौधे रोपे जाएंगे। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि कोरोना समेत तमाम बीमारियों से जंग में वृक्ष हमारे सबसे बड़े मददगार हैं। अधिक से अधिक पौधे लगाकर नगर निगम ‘कार्बन न्यूट्रल विश्व निर्माण’ में योगदान देगा। साहित्यकार डॉ. वीरेंद्र आजम ने कहा कि यदि हमें अपनी भावी पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य देना है तो प्रकृति को बचाना होगा। इस मौके पर कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष त्रिलोकचंद गुप्ता, प्रबंधक विनोद महेश्वरी, अध्यक्ष अखिलेश मित्तल, राजेश अग्रवाल, शिशु मंदिर प्रधानाचार्य सुनील गुप्ता, राजीव अग्रवाल, तेज क्वात्रा, वीरेंद्र सिंह, पार्षद भूरा सिंह प्रजापति आदि मौजूद रहे। वहीं, सहारनपुर वन प्रभाग अंतर्गत वन संरक्षक वीके जैन, डीएफओ वीके सिंह, रेंजर अरुण कुमार की मौजूदगी में 101 पौधे दूधली बुखारा में रोपित किया गया।
इन्होंने भी किया पौधरोपण
सहारनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर शिक्षण संस्थाओं और विभिन्न संगठनों ने भी पौधरोपण किया। श्री हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में महापौर, नगरायुक्त की उपस्थिति में पौधरोपण किया गया। प्रबंधक निमित गुप्ता, प्रधानाचार्य डॉ. कुदसिया अंजुम, सुषमा रानी, विनय चौहान, मीना वर्मा आदि मौजूद रहीं। महाराज सिंह कॉलेज में प्राचार्य डॉ. एके डिमरी ने स्टाफ के साथ मिलकर पौधरोपण किया। डॉ. दीपा चौहान, अरुण गुप्ता, डॉ. जावेद आदि रहे। रेलवे पेंशनर्स समाज की ओर से पौधरोपण किया गया। आदित्य सिंह, आरएम मीना, दीपक कुमार, मोहित कुमार, आरसी शर्मा, आरके धींगड़ा, मूलचंद, एनएस चौहान, हरीश कुमार आदि रहे। पर्यावरण जन जागरण समिति द्वारा पौधरोपण किया गया। जगमोहन प्रजापति, किरणपाल सिंह, शबनम कुरैशी, नरेश कुमार, दयाकिशन, बाबूराम, इमरान, अनीस, दीपक आदि रहे।

रेलवे कॉलोनी में पौधारोपण करते रेलवे पेंशना समाज के कर्मचारी- फोटो : SAHARANPUR

विश्व पर्यावरण दिवस पर सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज में पौधारोपण करते मेयर संजीव वालिया व न?- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन