तालियों, थालियों, ढोल और शंखनाद से गूंजा शहर
सहारनपुर। जनता कर्फ्यू के दौरान शाम पांच बजते ही पूरा शहर तालियों, थालियों, ढोल और शंखनाद से गूंज उठा। लोगों ने अपने घरों के बाहर और छतों पर जाकर तालियां बजाई। पुलिस लाइन में सायरन बजाया गया।
महानगर में आवास-विकास, नुमाइश कैंप, हकीकतनगर, रामनगर पठानपुरा, गोविंदनगर, किशनपुरा, दीनानाथ बाजार, बड़तला यादगर, श्री भूतेश्वर नगर, कमल कॉलोनी, नीलकंठ विहार, शारदानगर, खलासी लाइन, जैन कॉलेज रोड, खानआलमपुरा, जनकपुरी, मिशन कम्पाउंड, चंद्रनगर, नवीनगर, जैन बाग क्षेत्र, सम्राट विक्रम कॉलोनी सहित शहर के समस्त इलाकों में लोगों ने तालियां, थालियां, ढोल बजाया और शंखनाद किया। नागरिकों ने कोरोना वायरस से बचाव में लगे चिकित्सकों, पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक अमले की सुरक्षा की भी प्रार्थना की।

जनता कर्फ्यू के दौरान कमल कॉलोनी में शंक थाली और घंटी बजाते परिवार- फोटो : SAHARANPUR