{"_id":"627d421b77fcfe136473024b","slug":"citizen-upset-due-to-not-getting-permanent-driving-license-saharanpur-news-mrt588248752","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनने से नागरिक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनने से नागरिक परेशान
विज्ञापन
स्लॉट पर 80 दिन से अधिक का समय मिल रहा
शासन ने लर्निंग डीएल की संख्या कम कर 63 की
परमानेंट डीएल भी 200 से घटाकर 90 किए
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। उप संभागीय परिवहन विभाग में स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनने से परेशानी है। ऐसा इसलिए हो रहा है कि शासन ने लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस और स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस की संख्या काफी कम कर दी है। लर्निंग से स्थायी डीएल बनवाने के लिए परिवहन विभाग की साइट पर स्लॉट कम से कम 80 दिन बाद का मिल रहा है। जनपद में 955 लोगों का स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनने है, जो समय नहीं मिलने के कारण परेशान है।
जनपद में पहले लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस रोजाना ऑनलाइन 200 पंजीकृत होते थे। उन्हें घटाकर गत वर्ष 126 किया गया। अब इस वर्ष यह संख्या और घटाकर मात्र 63 कर दी। अब एक दिन में केवल 63 नए लर्निंग डीएल ही पंजीकृत हो सकते हैं। जिनके लर्निंग डीएल बन गए, वे छह महीने में स्थायी डीएल बनवा सकते हैं। इसके लिए वे एक माह बाद भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जनपद में पहले स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस रोजाना 200 बनते थे। उन्हें घटाकर केवल 90 कर दिया है। अब ऐसे में उन्हें स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने हैं, उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें 80 दिन से अधिक का समय मिल रहा है। इस अवधि में यदि उसने अपना स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनवाया तो उसे फिर से पूरी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। छह माह में लर्निंग लाइसेंस नहीं बनाने वाले को फिर से मौका दिए जाने के लिए पहले कोटा 150 था। वह भी घटाकर मात्र 15 कर दिया है।
वर्जन
शासन से लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस और स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए प्रतिदिन ऑनलाइन आवेदन करने की संख्या बहुत कम कर दी है। इस कारण स्थायी डीएल बनवाने के लिए 80 दिन से अधिक का समय मिल रहा है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।-अमित सैनी, आरआई, उप संभागीय परिवहन विभाग