फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Churning law and order

कानून व्यवस्था पर मंथन

Sun, 04 Sep 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 04 Sep 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
जनपद में कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए एसएसपी ने ग्राम प्रधानों और पूर्व ग्राम प्रधानों के साथ समन्वय गोष्ठी की। प्रधानों और पुलिस अधिकारियों ने शांति कायम करने के लिए मंथन किया। प्रधानों की ओर से पुलिस को सहयोग का भरोसा दिलाया गया। प्रत्येक गांव और मोहल्ले में सुरक्षा समिति बनाने का निर्णय लिया गया, जिसमें गणमान्य लोगों को रखा जाएगा। 
विज्ञापन


जनमंच प्रेक्षागृह में आयोजित गोष्ठी में जनपद के अनेक ग्राम प्रधान और पूर्व ग्राम प्रधानों ने हिस्सा लिया। एसएसपी मनोज तिवारी ने अपनी बात रखते हुए उनसे कानून व्यवस्था बनाने में सहयोग की अपील की। साथ ही कानून व्यवस्था से जुड़ी अपने-अपने क्षेत्र की समस्या बताने को कहा। प्रधानों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही शांति और कानून व्यवस्था कायम करने में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। 
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि प्रत्येक गांव और मोहल्ले में पांच-पांच विशेष पुलिस अधिकारी बनाए जाएंगे। जो हर छोटी-बड़ी घटना की जानकारी अपने थानों को देकर उनका निराकरण कराएंगे। साथ ही प्रत्येक गांव में सुरक्षा समिति गठित की जाएगी, जिसमें ग्राम प्रधान, रिटायर्ड शिक्षक, रिटायर्ड फौजी और लाइसेंस धारकों को शामिल किया जाएगा। गोष्ठी में एसपी सिटी संजय सिंह, एसपी देहात जगदीश शर्मा, एएसपी सुनीति, सीओ द्वितीय अब्दुल कादिर, सीओ एलआईयू समेत अनेक पुलिस अफसर मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed