{"_id":"6241fecf9747ba5e0f2bc2ac","slug":"children-will-play-in-smart-parks-of-gram-panchayats-saharanpur-news-mrt5821015161","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायतों के स्मार्ट पार्क में खेलेंगे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायतों के स्मार्ट पार्क में खेलेंगे बच्चे
विज्ञापन
सहारनपुर। ग्राम पंचायतों में स्मार्ट पार्क बनाए जाएंगे। इसके साथ ही पार्कों में वॉकिंग ट्रैक भी बनाया जाएगा। बच्चों के लिए झूले लगाए जाएंगे। स्वच्छ भारत मिशन के तीसरे चरण के तहत इस कार्य को मनरेगा में भी शामिल कर लिया गया है। इसके लिए कराए गए सर्वे में पहले चरण में 200 ग्राम पंचायतों को चिह्नित किया गया है। सर्वे लगभग पूरा होने वाला है।
जनपद के 11 विकासखंडों की 884 ग्राम पंचायतों में स्मार्ट पार्क विकसित किए जाने की योजना है। ग्राम पंचायत निधि से जिला पंचायत राज विभाग पार्क विकसित करेगा। इसके साथ ही मनरेगा के तहत श्रमिकों को काम दिया जाएगा। पार्कों का निर्माण मनरेगा के 74 कार्यों में शामिल किया है। छह माह पूर्व इसका खाका तैयार किया गया था, लेकिन सरकारी तंत्र के चुनाव में व्यस्त होने के चलते सर्वे ही नहीं हो पाया था। अब सर्वे लगभग पूरा होने वाला है। इसके तहत पहले चरण में 200 ग्राम पंचायतों पार्क विकसित किए जाने की योजना तैयार की गई है।
पार्कों में होंगी यह सुविधाएं
-- पथ प्रकाश की व्यवस्था के साथ रंग-बिरंगी लाइटें लगेंगी
-- वॉकिंग ट्रैक, बच्चों के खेलने के लिए झूले लगाए जाएंगे
-- लोगों के बैठने को सीमेंट की पक्की बेंच बनेंगी
-- पार्क में रंग-बिरंगे फूलों के पौधे भी रोपित किए जाएंगे
-- पीने के लिए शुद्ध जल की व्यवस्था भी रहेगी
कम से कम ढाई हजार गज में बनेगा पार्क
पार्कों का निर्माण में कम से कम ढाई हजार गज जगह ली जाएगी। इसके अलावा अगर कोई ग्राम पंचायत इससे ज्यादा भूमि देगी, उसमें बड़ा पार्क भी विकसित किया जाएगा, लेकिन कम से कम दो से ढाई हजार गज में पार्क बनाना निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों में जगह चिह्नित की जा रही है। दो ढाई हजार गज में स्मार्ट पार्क विकसित किए जाएंगे। इसको लेकर रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इसके लिए जल्द काम शुरू होगा। - आलोक शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी