{"_id":"618ff8649a3ae46c126290bb","slug":"children-s-day-celebrated-with-pomp-in-educational-institutions-saharanpur-news-mrt5646999158","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षण संस्थाओं में धूमधाम से मनाया बाल दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षण संस्थाओं में धूमधाम से मनाया बाल दिवस
विज्ञापन
ज्ञान कलश स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्राएं
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस (बाल दिवस) की पूर्व संध्या पर शिक्षण संस्थाओं में कार्यक्रम हुए। एक ओर जहां शिक्षकों ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया, वहीं बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
नालंदा वर्ल्ड स्कूल में बाल दिवस के साथ ही इंवेस्ट सेरेमनी आयोजित की गई। निदेशक डॉ. डैनी सक्सेना, प्रधानाचार्य राशी पुंडीर, प्रधानाचार्य डॉ. क्षितिज अग्रवाल ने सभी बच्चों को बाल दिवस की बधाई दी। साथ ही छात्रों को बैज भी वितरित किए गए, जिसके बाद छात्र परिषद को शपथ दिलाई गई।
उधर, सरस्वती विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी बाल दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य राजीव शुक्ला, सुखविंदर सिंह घई, सुनेना कालरा, रुचिंद्रा मेहता, शीतल मनचंदा, सोनिया क्वात्रा और शिवानी डोंडियाल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित किया। सोनिया शर्मा ने बचपन विषय पर कविता प्रस्तुत की और बच्चों ने सामूहिक नृत्य पेश किया। कार्यक्रम का संचालन रचना ठाकुर और शीतल बांगा ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
उधर, ज्ञान कलश इंटरनेशनल स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने बैंड के माध्यम से एक से बढ़कर एक धुन बजाई। साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की भी प्रस्तुति दी। स्कूल सचिव रवि सिंघल, चेयरमैन डॉ. वाईके गुप्ता, प्रधानाचार्य डॉ. अमित सेठी ने सभी को बाल दिवस की बधाई दी।
उधर, आशा मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल में बाल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विज्ञान, सामाजिक, केक, मास्क, स्टेच्यू आदि प्रतियोगिताएं बच्चों के बीच कराई गई। मैनेजर आशा जैन, निदेशक एसके जैन, प्रशासिका चंदना जैन से सभी को बाल दिवस की बधाई दी।
वहीं, सोनिया विहार स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों के बीच कई तरह की प्रतियोगिताएं कराई गई। विद्यालय के इंचार्ज कमल लूथरा चरणजीत कौर, अनीता चौधरी, सचिन जैन, सुनील सोंधी आदि ने बाल दिवस की बधाई दी।
नॉलेज एंड इंफोर्मेशन मैनेजमेंट सोसायटी की ओर से प्राथमिक विद्यालय नाजिरपुरा में बाल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में अनुप्रिया, मोनिका, आरती, अनिल सिंह, आदेश वर्मा, अरुणिमा सिंह, हेमंत, अभिरथ आदि मौजूद रहे।
उधर, रुपाली विहार स्थित संकल्प दिव्यांग केंद्र पर म्यूजिकल चेयर, डांस एवं अन्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। दिव्यांग बच्चों ने खूब मनोरंजन किया। इस दौरान रेखा कुमार, चेतना रानी, मीनाक्षी, अर्जुना, प्रभा, पिंकी, कोमल और दिव्यांग बच्चों ने केक काटकर पूर्व पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस मनाया।
पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन मनाया
सहारनपुर। मुन्नालाल एंड जयनारायण खेमका गर्ल्स कॉलेज में अमृत महोत्सव के तहत पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस मनाया गया। कॉलेज के बाजोरिया सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. पंकज छाबड़ा के द्वारा पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। उन्होंने पंडित नेहरू द्वारा देश के विकास में किए गए कार्यों का जिक्र किया। संचालन समाज शास्त्र की प्रवक्ता डॉ. विनीता दुबे ने किया। छात्रा आफरीन ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। शिवानी, आफरीन, चारू और पूजा ने नेहरू के जीवन के प्रेरक प्रसंग सुनाए।

बाल दिवस पर आयोजित संकल्प में बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे- फोटो : SAHARANPUR

जैन डिग्री कॉलेज में खो खो का ट्रायल देती छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

घंटाघर स्थित आशा मॉडर्न जूनियर स्कूल में बाल दिवस पर लगी प्रदर्शनी का अवलोकन करते अभिभावक- फोटो : SAHARANPUR

घंटाघर स्थित आशा मॉडर्न जूनियर स्कूल में बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित छात्र छात्रा- फोटो : SAHARANPUR