फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Children going to Anganwadi centers in scorching heat

Saharanpur News: भीषण गर्मी में आंगनबाड़ी केंद्रों पर जा रहे बच्चे

Sun, 26 May 2024 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Children going to Anganwadi centers in scorching heat
बड़गांव। भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए सरकारी सहित निजी विद्यालय तथा कोचिंग संस्थानों को एक माह तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है, लेकिन आंगनबाड़ी केंद्रों चिलचिलाती धूप में भी छोटे बच्चों को जाना पड़ रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर जाने वाले बच्चों को बस्ते व किताब को सिर पर रख धूप से बचने की कोशिश करते हुए केंद्र पर जाते देखा जा सकता है। इस संबंध में आंगनबाड़ी कई बार जिलाधिकारी से मिल चुकी हैं। उन्होंने अन्य स्कूलों की तरह आंगनबाड़ी केंद्र की भी छुट्टी कराए जाने की मांग की। इस मामले में सीडीपीओ रेखा कौशिक का कहना है कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर छुट्टी के लिए कोई प्रावधान नहीं है। यदि जिलाधिकारी चाहे तो चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों की छुट्टी का आदेश कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed