फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chief Minister Yogi will hold a divisional review meeting in Saharanpur today

मुख्यमंत्री योगी आज सहारनपुर में मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे

Wed, 17 Aug 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi will hold a divisional review meeting in Saharanpur today
सहारनपुर। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को सहारनपुर आएंगे। वो यहां सर्किट हाउस में सहारनपुर मंडल के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ मंडलीय बैठक करेंगे। जनपद शामली और मुजफ्फरनगर के अधिकारी और जनप्रतिनिधि वीडियो कांफ्रेंस से मंडलीय समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। वे जनपद की दो विकास परियोजनाओं का भी स्थलीय निरीक्षण करेंगे। सीएम के दौरे को लेकर मंगलवार को तमाम अधिकारी तैयारियों में जुटे रहे।
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह नौ बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से राजकीय वायुयान द्वारा सुबह दस बजे सरसावा एयरपोर्ट पर आएंगे। यहां से हेलिकॉप्टर द्वारा सहारनपुर पुलिस पहुंचेंगे। पुलिस लाइन में भाजपा के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। 11 बजे से 11.15 बजे तक सांसद और विधायकों के साथ बैठक होगी। इसके बाद जिले की दो विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। 12.30 बजे से दो बजे तक सर्किट हाउस में मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे। दो बजे से ढाई बजे तक सर्किट हाउस में ही रहेंगे। इसके बाद वो मुजफ्फरनगर और शामली जाएंगे। हालांकि मंडलायुक्त लोकेश एम. ने बताया कि सीएम का अभी तक जनपद सहारनपुर के दौरे और मंडलीय समीक्षा बैठक का कार्यक्रम मिला है। यहां से आगे का कार्यक्रम मुख्यमंत्री की सुविधा अनुसार बाद में जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed