फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chief Minister Yogi will come to lay the foundation stone of Yamuna bridge in Alhanpur Saundhebans

आल्हणपुर सौंधेबांस में यमुना पुल का शिलान्यास करने आएंगे मुख्यमंत्री योगी

Sun, 26 Sep 2021 10:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi will come to lay the foundation stone of Yamuna bridge in Alhanpur Saundhebans
चिलकाना। प्रदेश सरकार में आयुष मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें यमुना नदी के पुल का शिलान्यास करने का आमंत्रण दिया है। मंत्री के अनुसार मुख्यमंत्री ने इसके लिए अपनी स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन

मंत्री डॉ धर्म सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताया कि यमुना नदी के जिस पुल को प्रदेश सरकार ने स्वीकृत किया है। इस पुल के बनने से खादर क्षेत्र के लोगों को हरियाणा आने जाने के लिए राहत मिलेगी। बरसात के दिनों में उ.प्र. के दो गांव जो यमुना नदी के पार हरियाणा की तरफ बसे हुए हैं, वहां आने जाने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इन गांवों में पहुंचने के लिए 50 किमी दूर चलकर शाहजहांपुर जगाधरी होते हुए आना पडता था। डा. धर्मसिंह सैनी ने चिलकाना क्षेत्र की जनता की ओर से मान्य मुख्यमंत्री से विशेष अनुरोध किया कि वह इस पुल का शिलान्यास खुद अपने हाथों से करें। आयुष मंत्री ने बताया कि उनके विशेष अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने यमुना नदी के आल्हणपुर सोंधेबांस घाट पर बनने वाले पुल के शिलान्यास की स्वीकृति दी है तथा कहा कि वह खुद अक्टूबर में किसी भी तारीख में आकर इसका शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed