फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chief Minister Yogi Adityanath will come to Saharanpur on Friday

Saharanpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सहारनपुर आएंगे

Thu, 13 Jul 2023 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 13 Jul 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath will come to Saharanpur on Friday
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को जनपद के दौरे पर आएंगे। वो बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र को हवाई निरीक्षण करेंगे। साथ ही कांवड़ यात्रा का भी जायजा लेंगे। सीएम के आगमन की जानकारी प्रशासन को मिलते ही जिला पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन

जनपद में बीते पांच दिनों से भारी बारिश के चलते यमुना समेत तमाम नदियों में उफान है। जिस कारण जनपद में करीब 30 और महानगर में 13 कॉलोनियां भारी जल भराव के चलते बाढ़ की चपेट में है, साथ ही इन दिनों कांवड़ यात्रा चल रही है, जो अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। ऐसे में अचानक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद के दौरे पर आ रहे है। वो शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही कांवड़ यात्रा मार्ग का भी हवाई सर्वे कर व्यवस्था का जायजा लेंगे। इसके बाद वो पुलिस लाइन में अधिकारियों की बैठक कर बाढ़ प्रभावित लोगोें को राहत देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा करेंगे। समीक्षा बैठक के बाद वो महानगर में लगाए गए राहत शिविर का भी निरीक्षण करेंगे। जहां पर प्रभावित लोगों को मिल रही मदद की जानकारी लेंगे। सीएम के अचानक निरीक्षण पर आने की सूचना से पुलिस प्रशासन में हडकंप मचा है।
विज्ञापन

शहर विधायक राजीव गुंबर ने बताया कि मुख्यमंत्री का शुक्रवार को दोपहर में आने का कार्यक्रम तय हो गया है। वो यहां कांवड़ यात्रा और बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे। मंडलायुक्त ह्षिकेश भास्कर यशोद ने बताया कि मुख्यमंत्री के शुक्रवार को आने की सूचना मिली है, अभी मिनट-टू-मिनट का कार्यक्रम नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed