फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chief Minister Yogi Adityanath has reached in Saharanpur and will be hold meeting with officers

यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर में 11 ऑक्सीजन प्लांट लगाने के दिए निर्देश, कहा- प्रदेश में घटी कोरोना संक्रमण की दर

Mon, 17 May 2021 04:58 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 17 May 2021 04:58 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुजफ्फरनगर के बाद सहारनपुर में अधिकारियों के साथ बैठक की। सीएम योगी ने सहारनपुर में 11 ऑक्सीजन प्लांट लगाने के निर्देश दिए हैं। पढ़िए सीएम योगी ने और क्या-क्या कहा।

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath has reached in Saharanpur and will be hold meeting with officers
सहारनपुर में अधिकाकियों के साथ बैठक करते सीएम योगी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को मुजफ्फरनगर के बाद सहारनपुर पहुंचे। सीएम योगी ने सहारनपुर के इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर में निरीक्षण किया। वहीं सीएम योगी ने सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जनप्रतिनिधियों के साथ ही अधिकारी भी मौजूद रहे। इसके अलावा सहारनपुर मंडल के मुजफ्फरनगर और शामली जनपद के अधिकारी वर्चुअल जुड़े।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में कोविड पॉजिटिव दर घटी है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में केंद्र और प्रदेश सरकार लगी हुई हैं। कोरोना की पहली लहर के बाद दूसरी लहर में ऑक्सीजन की उपलब्धता को लेकर काफी प्रयास किया गया है। अब ब्लैक फंगस को देखते हुए सरकार का प्रयास है कि पोस्ट कोविड के लिए हर जिले में अलग से व्यवस्था की जा रही है। कोरोना कर्फ्यू संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए लगाया गया है, लेकिन किसी के सामने रोटी का संकट नहीं आने दिया जाएगा। वहीं सीएम योगी ने कहा कि हर जनपद में गन्ना विभाग से ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट लगाए जाएंगे। सहारनपुर जनपद में 11 प्लांट लगने हैं। साथ ही उन्होंने कहा लोगों को राशन वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा उत्तर प्रदेश में पिछले 16 दिनों में 1,61,000 सक्रिय मामले कम हुए हैं। यूपी में अब तक 4.5 करोड़ से अधिक जांच हो चुकी है। पांच मई से हमारी निगरानी समिति की टीम घर-घर स्क्रीनिंग का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद के गांव सोराना में होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमित से बातचीत की। उन्होंने पूछा कि सैनिटाइजेशन होता है या नहीं। साथ ही सावधानी बरतने की सलाह भी दी। उन्होंने ग्रामीणों से कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए कहा है। इसके बाद सीएम योगी ने पास ही के गांव बलवन्तपुर सलेमपुर में निगरानी समिति के लोगों से भी वार्ता की।

उधर, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अब्दुल गफूर ने विभिन्न मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहारनपुर आगमन पर काले झंडे दिखाकर विरोध करने की घोषणा की है। उन्होंने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने, दवाइयों एवं ऑक्सीजन की किल्लत होने सहित कई आरोप लगाए हैं।

मीडिया को जारी बयान में अब्दुल गफूर ने कहा कि दिल्ली बॉर्डर पर किसान पिछले छह महीने से आंदोलनरत हैं। लेकिन सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रही है। कहा कि बेरोजगारी चरम पर होने, महंगाई बढ़ने, कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं होने, ऑक्सीजन आपूर्ति सुचारु करने, आजम खान की रिहाई कराने, किसानों का बिजली बिल माफ करने, बच्चों की स्कूल फीस माफ करने और कोरोना संक्रमण से मरने वालों के परिवार को दस-दस लाख रुपये का मुआवजा दिलाने सहित अन्य मांग की हैं।

सीएम योगी की बैठक में जाने से रोका तो फफक कर रो पड़ीं चेयरपर्सन

मुजफ्फरनगर में नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल को सीएम योगी की बैठक में जाने से रोका गया तो वह फफक कर रो पड़ीं। जिला पंचायत के सभागार में सीएम द्वारा ली जा रही जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की बैठक में चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल को जाने से रोक दिया गया। 

अधिकारियों ने बताया कि लिस्ट में उनका नाम नहीं है। यह सुनकर वे रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि मैं नगर की प्रथम महिला हूं, मुझे सीएम की बैठक में शामिल न कर यह अन्याय किया जा रहा है। चेयरपर्सन सभागार के बाहर कुर्सी पर अकेले बैठी रहीं। काफी देर बाद सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने अधिकारियों से वार्ता की और तब चेयरपर्सन को अंदर बैठक में भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed