{"_id":"67d717ce54a0268df70177ac","slug":"chief-minister-will-come-today-administrations-preparations-are-complete-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-144848-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: आज आएंगे मुख्यमंत्री, प्रशासन की तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: आज आएंगे मुख्यमंत्री, प्रशासन की तैयारियां पूरी
Sun, 16 Mar 2025 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 16 Mar 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर पहुंच रहे हैं। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट है। मुख्यमंत्री के आगमन से एक दिन पहले जिला प्रशासन और नगर निगम व्यवस्थाएं दुरुस्त करता नजर आया।
मुख्यमंत्री राजकीय वायुयान से सरसावा एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वहां से हेलिकॉप्टर के जरिए मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय पहुंचेंगे, जहां निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के साथ ही कुलपति और अधिकारियों से बात भी करेंगे। इसके बाद वह हेलिकॉप्टर से पुलिस लाइन में उतरेंगे। वहां से कार के द्वारा जनमंच प्रेक्षागृह पहुंचेंगे, जहां वह युवा उद्यमी योजना एवं अन्य ऋण योजनाओं के लाभार्थियों को ऋण वितरित करेंगे। जनमंच के बाद सर्किट हाउस में विकास एवं कानून व्यवस्थाओं की जनपद स्तरीय समीक्षा करेंगे। इसके बाद वापस पुलिस लाइन और पुलिस लाइन से हेलिकॉप्टर के जरिए मां शाकंभरी सिद्धपीठ पहुंचेंगे। वहां सिद्धपीठ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए शुरू हुए कार्यों का निरीक्षण करेंगे। उसके बाद हेलिकॉप्टर से वापस सरसावा एयरपोर्ट और वहां से राजकीय विमान के जरिए लौट जाएंगे।
n तैयारियों में जुटा रहा प्रशासनिक अमला : मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा नजर आया। सड़कों को गड्ढा मुक्त किया गया। सफाई की गई और अतिक्रमण हटवाया गया। डिवाइडरों को भी दुरुस्त किया गया। इतना ही नहीं, दिल्ली रोड पर सड़क की धुलाई तक की गई। जनमंच प्रेक्षागृह, सर्किट हाउस, मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय और मां शाकंभरी सिद्धपीठ में भी अधिकारियों ने भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। डीएम मनीष बंसल और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
n मुख्यमंत्री की नसीहत के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण : सहारनपुर में पिछली बार जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर आए थे तो महानगर में अतिक्रमण को लेकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की थी।
पुलिस लाइन सभागार में बैठक के दौरान निगम के जिम्मेदार अधिकारियों पर तल्ख टिप्पणी भी की थी। जामा मस्जिद से शहीद गंज, नेहरू मार्केट, घंटाघर, कोर्ट रोड को होते हुए हसनपुर तक नॉन वेडिंग जोन घोषित किया गया, लेकिन उसके बाद भी रेहड़ी और फड़ें ऐसे ही लग रही हैं।
लोहानी सराय, प्रताप मार्केट, सब्जी मंडी, मोरगंज, चकराता रोड, दिल्ली रोड, अंबाला रोड, रेलवे रोड सभी जगहों पर भारी अतिक्रमण है। अतिक्रमण हटाने के नाम पर केवल मंगल बाजार को मेला गुघाल स्थल पर शिफ्ट किया है।