{"_id":"617ae5f7b11714631c2f75a4","slug":"chhaya-saharanpur-in-handicrafts-fair-saharanpur-news-mrt5627041156","type":"story","status":"publish","title_hn":"हस्तशिल्प मेले में छाया सहारनपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हस्तशिल्प मेले में छाया सहारनपुर
विज्ञापन
- ग्रेटर नोएडा में लगे हस्तशिल्प मेले में सहारनपुर के वुड कार्विंग निर्यातक का स्टाल
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। ग्रेटर नोएडा में इंडियन हैंडीक्राफ्ट एंड गिफ्ट फेयर शुरू हो गया। उसमें सहारनपुर के वुड कार्विंग उत्पाद छाये हुए हैं। वुड कॉर्विंग के 24 निर्यातक इस मेले में हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन 500 से अधिक विदेशी लोगों ने मेले में पहुंचकर वुड कॉर्विंग उत्पादों की खरीद में दिलचस्पी दिखाई।
इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट ग्रेटर नोएडा में यह मेला बृहस्पतिवार से ही शुरू हुआ। हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) की तरफ से लगाया जा रहा यह मेला चार दिन चलेगा। इसमें देशभर के 1,500 से अधिक भारतीय हस्तशिल्प निर्यातकों को स्टाल लगाने के लिए आमंत्रित किया गया था। इनके द्वारा घरों में सजावटी सामानों के साथ ही लाइफ स्टाइल, फैशन और टेक्सटाइल के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। सहारनपुर से इस मेले में 24 वुड कॉर्विंग कारोबारी एवं निर्यातक हिस्सा ले रहे हैं।
निर्यातक एसपी गोयल ने बताया कि मेले का पहला दिन बहुत खुशनुमा रहा। क्योंकि उनकी स्टाल पर 200 लोगों ने पहुंचकर उत्पाद देखे। यह संख्या मायने रखती है। इससे कारोबार बेहतर होने की उम्मीद है। सहारनपुर के वुड कॉर्विंग उत्पादों को ग्राहकों द्वारा प्रशंसा मिल रही है। वहीं, निर्यातक रामजी सुनेजा ने बताया कि इस बार के मेले की खास बात यह है कि जितने भी विदेशी लोग आ रहे हैं, उनमें शत प्रतिशत लोग खरीदारी के प्रति गंभीर है, जबकि पूर्व के मेलों में 35 प्रतिशत ही लोग ऐसे होते थे। उन्होंने बताया कि दूसरे देशों के ही 500 लोग मेले में पहुंचे।