{"_id":"5918aa554f1c1b2e14850d3d","slug":"chhawni-mein-tabdeel-raha-gaon-rasoolpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"छावनी में तब्दील रहा गांव रसूलपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छावनी में तब्दील रहा गांव रसूलपुर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
सुमित की शोकसभा में मौजूद भाजपा सांसद समेत अन्य राजनीतिक दलों और समाज के अन्य लोग।
- फोटो : सुमित की शोकसभा में मौजूद भाजपा सांसद समेत अन्य राजनीतिक दलों और समाज के अन्य लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। रसूलपुर गांव में रविवार को सुमित की तेरहवीं (शोकसभा) संगीनों के साये में संपन्न हुई। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में प्रशासन ने अर्धसैनिक बल के अलावा कई जनपदों का पुलिस फोर्स तैनात कर रखा था। अधिकारी शोकसभा संपन्न होने के बाद तक गांव में डटे रहे।
शब्बीरपुर में 5 मई को हुए जातीय बवाल के बाद से जनपद के बिगड़े माहौल को देखते हुए प्रशासन बेहद अलर्ट है। क्योंकि इस जातीय संघर्ष में रसूलपुर के सुमित राणा की मौत हो गई थी। जिसके बाद से राजपूत समाज के लोगों में भारी रोष पनप रहा था। लेकिन सुमित की तेरहवीं पर कोई बवाल न हो जाए इसको भांपते हुए प्रशासन पिछले कई दिनों से सतर्कता बरत रहा था। रविवार को सुमित की शोकसभा के मद्देनजर
सुबह से ही यूपी के अलावा हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड आदि राज्यों से राजपूत समाज के लोग रसूलपुर गांव में पहुंचने लगे थे। जिसके मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए थे।
विज्ञापन
पूरा गांव छावनी में तब्दील कर दिया गया। खुफिया विभाग के अधिकारी भी गांव में ही डेरा डाले रहे। दोपहर करीब दो बजे शोकसभा सुमित के घर के पास स्थित खाली प्लाट में शुरू हुई। जिसमें उपस्थित लोगों ने सुमित की मौत पर दुख जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही शोक संतृप्त परिवार को ढाढ़स बंधाया। दूसरे राज्यों से पहुंचे राजपूत समाज के लोगों ने सुमित के परिवार को आर्थिक सहयोग भी किया।
इस दौरान शोक संदेश भी पढ़कर सुनाए गए। सांसद राघव लखन पाल शर्मा, एमएलसी हेम सिंह पुंडीर, विधायक ब्रिजेश सिंह, पूर्व विधायक महावीर राणा, वीरेंद्र सिंह, अनिल सिंह प्रमुख, ऋषिपाल राणा, चौ. वीरेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, जाट सभा के अध्यक्ष चौ. रणवीर सिंह, सुशील राणा, सत्यपाल चौधरी, राजकुमार राणा, शिवकुमार राणा, ठाकुर सभा के अध्यक्ष यशपाल सिंह, कार्तिकेय राणा, अजीत राणा, हरमेंद्र सिंह, कुलबीर राणा, गन्ना समिति के चेयरमैन प्रविंदर चौधरी, चौ. राजपाल सिंह, रणदीप पुंडीर प्रमोद कौशिक, यशपाल प्रधान, दिनेश फौजी, रकम सिंह, जितेंद्र राणा, गजराज राणा, शशी त्यागी, करेशन सिंह आदि बड़ी संख्या में सर्वसमाज के लोग मौजूद रहे। एडीएम (ई) एसके दुबे, एसडीएम रामविलास यादव, एसपी (देहात) विद्या शंकर मिश्र, सीओ नरेंद्र सिंह राणा, कोतवाल चमन सिंह चावड़ा भी मौजूद रहे।