फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chhattisgarh team piled on 131 runs

131 रन पर ढेर हुई छत्तीसगढ़ की टीम

Wed, 06 Nov 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh team piled on 131 runs
ज्ञान कलश इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल में विजय मर्चेंट ट्राफी क्रिकेट टूनामेंट शॉट लगाता खिलाडी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। ज्ञानकलश इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर बुधवार से शुरू हुए विजय मर्चेंट ट्रॉफी के मैच के पहले दिन यूपी के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ की टीम को मात्र 131 रन पर समेट दिया। पहले दिन का मैच समाप्त होने तक यूपी ने भी दो विकेट गवांकर 53 रन बना लिए थे। कप्तान आराध्य यादव 33 और लोकल ब्वॉय मोहम्मद अमान पांच रन बनाकर क्रीज पर हैं।
विज्ञापन

मैच का शुभारंभ बीसीसीआई के उपाध्यक्ष महिम वर्मा, डीएम आलोक कुमार पांडेय, सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर अकरम सैफी, पूर्व क्रिकेटर अजय शर्मा और नगर विधायक संजय गर्ग ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। छत्तीसगढ़ के कप्तान मयंक राकेश वर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पिच पर हल्की नमी होने की वजह से छत्तीसगढ़ के चार बल्लेबाज जल्दी जल्दी आउट हो गए। इसके बाद खिलाड़ियों ने मैच को संभालने की कोशिश की। मगर कोई खास प्रदर्शन नहीं कर सके। नतीजा पूरी टीम 63.2 ओवर में मात्र 131 रन पर सिमट गई। छत्तीसगढ़ की ओर से शाश्वत सौरभ ने सर्वाधिक 57 रन और तुषार सहदेव ने 23 रन का योगदान दिया। यूपी की ओर से जीतू, निशांत और अभिषेक ने दो-दो विकेट चटकाए। इसके बाद यूपी की टीम बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक यूपी की टीम ने दो विकेट खोकर 53 रन बना लिए थे। कप्तान अराध्य यादव 33 और मोहम्मद अमान पांच रन पर नाबाद लौटे। मैच के दौरान सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर गुप्ता, सचिव लतीफुर्रहमान, पल्ली कालड़ा, राजकुमार राजू, परविंदर सिंह, राकेश शर्मा, राजीव गोयल टप्पू, साजिद उमर, सैयद मशकूर, आरिश सैफी, सत्यम शर्मा, नइम सैफी, रणबीर कपूर, सचिन सैनी, विनय चौधरी, विक्की चौधरी, वकार अहमद, आदिल खान, नरेंद्र कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बीसीसीआई की पैनी नजर
मैच का आवंटन बीसीसीआई ने किया है। मैच में बीसीसीआई की ओर से रेफरी, दो अंपायर, कैमरा टीम और स्कोरर भेजे गए हैं। मैच पूरे मानकों के अनुसार चलने के साथ ही रेफरी एक-एक चीज पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय मर्चेंट ट्रॉफी मैच सहारनपुर को मिलना बड़ी बात है। निश्चित रूप से ऐसे आयोजनों से जनपद में क्रिकेट का माहौल और बेहतर होगा। साथ ही नए खिलाड़ियों का भी मनोबल बढ़ेगा। सहारनपुर में खेलों को बढ़ावा मिले। इसी सोच के साथ ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल ने सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के साथ मिलकर एकेडमी की स्थापना की है।
संजय गर्ग, नगर विधायक।
विजय मर्चेंट ट्रॉफी का मैच सहारनपुर में हो रहा है। यह बेहद खुशी की बात है। मेरा सपना है कि जल्द ही सहारनपुर में रणजी मुकाबले भी हों। साथ ही यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकें। मैच के सफल आयोजन में सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की पूरी टीम और ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल मैनेजमेंट खासकर नगर विधायक संजय गर्ग का पूरा सहयोग मिल रहा है।

अकरम सैफी, डायरेक्टर, सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन।

ज्ञान कलश इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल में विजय मर्चेंट ट्राफी क्रिकेट टूनामेंट शॉट लगाता खिलाडी

ज्ञान कलश इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल में विजय मर्चेंट ट्राफी क्रिकेट टूनामेंट शॉट लगाता खिलाडी- फोटो : SAHARANPUR

ज्ञान कलश इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल में विजय मर्चेंट ट्राफी क्रिकेट टूनामेंट का आनंद लेते अतिथि

ज्ञान कलश इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल में विजय मर्चेंट ट्राफी क्रिकेट टूनामेंट का आनंद लेते अतिथि- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed