फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cheated woman of Rs 4,500 by pretending to be nephew, accused arrested

Saharanpur News: भतीजा बताकर महिला से ठगे 4,500 रुपये, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 07 Dec 2025 11:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 07 Dec 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Cheated woman of Rs 4,500 by pretending to be nephew, accused arrested
बेहट। सहारनपुर सिंडिकेट बैंक से पेंशन की धनराशि निकाल कर लौट रही गांव रतनपुर कल्याणपुर निवासी सुदेश से कलसिया में एक युवक ने भतीजा बनकर 4,500 रुपये ठग लिए। सुदेश ने पुलिस को बताया कि वह सहारनपुर से बस में आ रही थी। जब वह कलसिया में बस उतरकर गांव की तरफ जाने लगी, पीछे से बाइक पर एक युवक आया। उसने उसकी बराबर में बाइक रोकी और उसे बुआ कहकर राम-राम किया। उसने यह भी कहा कि उन्होंने उसे पहचाना नहीं है। वह उनके मायके खुरमजरा का ही रहने वाला है और रमेश का लड़का है। वह उनका भतीजा लगता है। उसे उनके लड़के को 10 हजार देने है। उसे पांच हजार की जरूरत है। सुदेश ने झांसे में आकर युवक को 4,500 रुपये दे दिए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तुरंत प्राथमिकी दर्ज करते हुए कलसिया चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और फुटेज से युवक की पहचान कराकर आरोपी मिंटू को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से ठगी किए गए रुपयों में से 3,900 रुपये भी बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed