फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Charroh leopard claw marks appeared, horror

चर्रोह में दिखे तेंदुए के पंजों के निशान, दहशत

Sun, 17 Jan 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर मनिहारान
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर मनिहारान Updated Sun, 17 Jan 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Charroh leopard claw marks appeared, horror
सहारनपुर के बाद अब तेंदुए ने रामपुर मनिहारान के गांव चर्रोह के जंगल में दस्तक दी है। खेत पर गए किसान ने तेंदुए के पंजों के निशान देखे तो उसके होश फाख्ता हो गए। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तेंदुए की जंगल में तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन


गांव चर्रोह निवासी प्रेम सिंह सैनी शनिवार सुबह आठ बजे रामपुर रोड स्थित अपने खेत पर गए। वहां उन्होंने आलू के खेत में तेंदुए के पंजों के निशान देखे। प्रेम सिंह ने अन्य ग्रामीणों आसिफ, फरमान, बिलाल, कादिर, विमल, जुबेर, मुर्सलीम आदि को खेत में बने पंजो ंके निशान दिखाए तो सभी के होश फाख्ता हो गए।
विज्ञापन


पंजों के निशान का पीछा करते हुए किसान काफी दूर तक गए तो एक झाड़ी के अंदर जा कर यह दिखने बंद हो गए। यह झाड़ी काफी बड़े क्षेत्र में हैं जिसके बाद गन्ने के खेत हैं। इससे आगे किसी की जाने की हिम्मत नहीं हुई। खेत में पंजों के निशान मिलने के बाद किसान खेत पर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, थाना प्रभारी आरएस यादव का कहना है कि उन्हें इस प्रकार की कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि अभी हाल में सहारनपुर की स्टार पेपर मिल में तेंदुए को देखे जाने के बाद मिल को दो दिन बंद रखना पड़ा था। वन विभाग व पेपर मिल टीम ने उसे पकड़ने के लिए सर्च आपरेशन भी चलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed