फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Charge sheet filed in court in case of attack on Chandrashekhar

Saharanpur News: चंद्रशेखर पर हमले के मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल

Sun, 27 Aug 2023 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Charge sheet filed in court in case of attack on Chandrashekhar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवबंद। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस की कार्रवाई आगे बढ़ी है। करीब दो माह बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 150 पेज से अधिक की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। हालांकि अभी कोर्ट ने चार्जशीट को स्वीकार नहीं किया है।

विगत 29 जून को देवबंद में एक अधिवक्ता के यहां आए आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर कार सवार बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की थी। इसमें एक गोली चंद्रशेखर को लगी थी। जिसमें वह घायल हो गए थे। हाईप्रोफाइल मामला होने के चलते जांच में जुटी पुलिस ने एक जुलाई को क्षेत्र के रणखंडी गांव निवासी लविश, विकास, प्रशांत और हरियाणा के जिला करनाल के गौंदर गांव निवासी विकास को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दो माह बाद चोरों आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। चारों आरोपी जेल में बंद है। खुलासे के दौरान हमलावरों ने चंद्रशेखर आजाद के बयानों से क्षुब्ध होकर हमला करना स्वीकार किया था, लेकिन आसपा और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं के यह खुलासा गले नहीं उतर रहा है। वह अभी भी हमले को राजनीतिक षड्यंत्र मान रहे हैं। सीओ जितेंद्र शर्मा ने बताया कि चार्जशीट दाखिल कर दी गई हैं। जिसमें गंभीर धाराओं में लगाई गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed